{"_id":"5f1825a68ebc3e639b7205a3","slug":"who-says-that-india-is-responding-with-utmost-urgency-to-covid-19-from-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस को लेकर भारत ने समय पर उठाए जरूरी कदम : विश्व स्वास्थ्य संगठन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस को लेकर भारत ने समय पर उठाए जरूरी कदम : विश्व स्वास्थ्य संगठन
Wed, 22 Jul 2020 06:03 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 22 Jul 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह
- फोटो : एएनआई
डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) की दक्षिण पूर्वी एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा है कि भारत कोविड-19 को लेकर शुरुआत से ही सक्रियता बरत रहा है। भारत इसे लेकर अस्पतालों को तैयार करने, दवाइयों की व्यवस्था करने और जांच क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ लगातार अपनी तैयारियों और जवाबी मानकों को विस्तारित कर रहा है।
विज्ञापन
We're aware of varying capacities at sub-national levels. Not unusual in country as big as India&its population size,that measures taken may often not be uniformly sufficient across all areas. Scaling up capacities&response remains constant need in India:Dr Poonam Khetrapal Singh https://t.co/5mfC0jzgDO
— ANI (@ANI) July 22, 2020विज्ञापन
डॉ. खेत्रपाल ने कहा, 'हम भारत में राज्यों के स्तर पर इन क्षमताओं में विभिन्नता से परिचित हैं। भारत जैसे बड़े क्षेत्रफल और बड़ी आबादी वाले देश में ऐसी स्थिति असामान्य नहीं है। जो उपाय किए गए हैं वे अक्सर सभी क्षेत्रों में समान रूप से पर्याप्त नहीं हो सकते हैं। क्षमताओं और प्रतिक्रिया को लेकर वृद्धि की भारत में निरंतर आवश्यकता बनी हुई है।'
विज्ञापन
भारत में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 11 लाख 92 हजार 915 हो गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 37,724 नए मामले सामने आए हैं और 648 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा देश में अभी तक इस महामारी की वजह से 28,781 लोगों की मौत हुई है। देश में चार लाख 13 हजार 892 मामले सक्रिय हैं और सात लाख 52 हजार 596 मरीज ठीक हुए हैं।