फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WHO over Corona Virus get ready for the public health emergency

 डब्ल्यूएचओ की चेतावनी कोरोना वायरस से निपटने के लिए तैयार रहें सभी देश

Mon, 10 Feb 2020 12:31 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 10 Feb 2020 12:31 PM IST
सार

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस संक्रमण के चीन से बाहर फैलने को लेकर अन्य देशों को आगाह करते हुए उनसे अपील की है कि सभी राष्ट्रों में इस घातक विषाणु के पहुंचने की आशंका है सभी इससे निपटने के लिए तैयार रहें।

विज्ञापन
WHO over Corona Virus get ready for the public health emergency
डब्ल्यूएचओ महानिदेशक तेदरोस अधनोम - फोटो : Social Media

विस्तार

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस संक्रमण के चीन से बाहर फैलने को लेकर अन्य देशों को आगाह करते हुए उनसे अपील की है कि सभी राष्ट्रों में इस घातक विषाणु के पहुंचने की आशंका है सभी इससे निपटने के लिए तैयार रहें।जिनेवा, स्विट्जरलैंड  में डब्ल्यूएचओ प्रमुख तेदरोस अदहानोम गेब्रेयसस ने कहा कि उन लोगों के भी इस विषाणु से संक्रमित होने के चिंताजनक मामले सामने आए हैं जो कभी चीन नहीं गए। ऐसे कुछ मामलों का पता चलना वायरस के अन्य देशों में फैलने की ओर इशारा हो सकता है। 
विज्ञापन


गेब्रेयसस ने कहा कि कोरोना वायरस का चीन के बाहर प्रसार धीमा हुआ है, लेकिन यह कभी भी बढ़ सकता है। वायरस से विश्व स्वास्थ्य आपातकाल की स्थिति पैदा हो गई है। इस स्थिति से निपटने के लिए सभी देशों को अपने प्रयास तेज कर देने चाहिए।ड़ब्ल्यूएचओ ने उन चिकित्सकों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों  को असली हिरो घोषित किया जो अपना जीवन जोखिम में डालकर इस महामारी को काबू करने के लिए हर संभव कोशिश  कर रहे हैं।वित्तीय एकजुटता की भावना के तहत दान देने वालों को डब्ल्यूएचओ धन्यवाद करता है लेकिन हम अभी 67 करोड़ 50 लाख डॉलर के लक्ष्य तक नहीं पहुंचे है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चीन में घातक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 908 हो गई है और इसके संक्रमण के 40,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है।लगभग सभी देशों ने चीन के साथ अपने हवाई सम्पर्क को रोक दिया है।चीन का वुहान प्रांत की फिश मार्केट को कोरोना  वायरस का केन्द्र माना जा रहा है।डॉक्टरों ने पुष्टी की है कि ये वायरस पैंगोलिन और चमगादड़ से इंसानों में फैला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed