फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Who issues a report of impregnancy in the world, said one out of six are affected

WHO: विश्व स्वास्थ्य संगठन का खुलासा, दुनिया का हर छठा व्यक्ति बांझपन का शिकार

Tue, 04 Apr 2023 07:38 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 04 Apr 2023 07:38 PM IST
सार

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा कि रिपोर्ट एक महत्वपूर्ण सच्चाई का खुलासा करती है कि बांझपन भेदभाव नहीं करता। घेब्रेयसस ने कहा कि बांझपन से प्रभावित लोगों का आंकड़ा प्रजनन देखभाल की जरूरत को दर्शाता है। बांझपन को अब दरकिनार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
Who issues a report of impregnancy in the world, said one out of six are affected
विश्व स्वास्थ्य संगठन

विस्तार

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर हर छह में से एक व्यक्ति बांझपन से प्रभावित है। डब्ल्यूएचओ ने मंगलवार को प्रकाशित इस रिपोर्ट में कहा कि लगभग 17.5 प्रतिशत वयस्क आबादी बांझपन से पीड़ित है। इससे जाहिर होता है कि जरूरतमंद लोगों के लिए सस्ती, उच्च गुणवत्ता वाली प्रजनन देखभाल मुहैया कराने की तत्काल आवश्यकता है। नए अनुमानों के अनुसार दुनियाभर में बांझपन की व्यापकता में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। यह अंतर उच्च, मध्य और निम्न आय वाले देशों की तुलना पर आधारित है। यह संकेत करता है कि वैश्विक तौर पर बांझपन एक बड़ी चुनौती के रूप में उभरा है।

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ ने कहा कि उच्च आय वाले देशों में 17.8 प्रतिशत आबादी अपने जीवनकाल में बांझपन संबंधी समस्या का सामना करती है जबकि निम्न और मध्य आय वाले देशों में यह दर 16.5 प्रतिशत है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम गेब्रेयसस ने कहा, यह रिपोर्ट इस महत्वपूर्ण सच्चाई का खुलासा करती है कि बांझपन भेदभाव नहीं करता। उन्होंने बयान में कहा, आबादी के एक बड़े हिस्से का प्रभावित होना दिखाता है कि वृहद पैमाने पर प्रजनन संबंधी इलाज सुलभ कराने की जरूरत है। साथ ही, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इस विषय को अब और अधिक अनुसंधान और नीतियों की प्रमुखता सूची से दरकिनार नहीं किया जाए ताकि जो लोग माता-पिता बनने के इच्छुक हैं उनके लिए सुरक्षित, प्रभावी और किफायती तरीके उपलब्ध हों।
विज्ञापन


मानसिक और मनोसामाजिक स्वास्थ्य पर असर
बांझपन पुरुष या महिला प्रजनन प्रणाली की एक बीमारी है। इसे 12 महीने या उससे अधिक नियमित असुरक्षित संबंध बनाने के बाद गर्भ नहीं ठहरने के रूप में परिभाषित किया गया है। यह प्रभावित लोगों के मानसिक और मनोसामाजिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। इस मुद्दे की भयावहता के बावजूद, बांझपन की रोकथाम, निदान और इलाज के लिए पर्याप्त धन मुहैया नहीं कराया जा रहा है। ऊंची लागत के कारण इसके इलाज तक लोगों की पहुंच नहीं हो पाती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed