{"_id":"6672726d6dea34acc7070749","slug":"who-is-zara-shatavari-the-miss-ai-candidate-from-india-know-all-about-it-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Miss AI beauty pageant: कौन हैं जारा शतावरी? जो भारत की ओर से मिस AI के फाइनल में पहुंचीं; जानें सबकुछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Miss AI beauty pageant: कौन हैं जारा शतावरी? जो भारत की ओर से मिस AI के फाइनल में पहुंचीं; जानें सबकुछ
Wed, 19 Jun 2024 11:24 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:24 AM IST
सार
एआई मॉडलों के लिए हो रही सौंदर्य प्रतियोगिता फैनव्यू करा रहा है। फैनव्यू ने मिस एआई के लिए चुनी गईं शीर्ष 10 एआई मॉडलों के नाम का एलान किया है, जिसमें फ्रांस, मोरक्को, पुर्तगाल और तुर्की समेत भारत को जगह मिली है।
विज्ञापन
जारा शतावरी
- फोटो : इंस्टाग्राम/Zara Shatavari
विस्तार
मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स जैसे ब्यूटी पेजेंट के बारे में तो आप सबने सुना ही होगा। मगर क्या आप मिस आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ब्यूटी पेजेंट के बारे में जानते हैं? नहीं, तो आइए बताते हैं कि वर्ल्ड एआई क्रिएटर अवार्ड्स के जरिए दुनिया की पहली एआई ब्यूटी कॉन्टेस्ट मिस एआई का आयोजन हो रहा है। इस इवेंट का मकसद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दायरे में सुंदरता और क्रिएटिविटी में आए बदलाव को परखना हैं। अप्रैल में दुनिया के पहले मिस एआई ब्यूटी पैजेंट का एलान किया गया था और अब 10 फाइनलिस्ट के नाम सामने आ गए हैं।
विज्ञापन
दुनियाभर के डिजिटल क्रिएटर्स ने अपनी मिस एआई का डेब्यू कराया है। एआई मॉडलों के लिए हो रही सौंदर्य प्रतियोगिता फैनव्यू करा रहा है। फैनव्यू ने मिस एआई के लिए चुनी गईं शीर्ष 10 एआई मॉडलों के नाम का एलान किया है, जिसमें फ्रांस, मोरक्को, पुर्तगाल और तुर्की समेत भारत को जगह मिली है। फोर्ब्स के अनुसार, भारत की तरफ से इस ब्यूटी पेजेंट में जारा शतावरी भाग लेंगी। 1500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रविष्टियों में से शतावरी को चुना गया है। आइए जानते हैं कौन हैं यह डीवा-
विज्ञापन
कौन हैं जारा शतावरी?
भारत की ये डिजिटल क्रिएटर एक पीसीओएस और डिप्रेशन वॉरियर है। वह खाने-पीने की शौकीन है। इतना ही नहीं शतावरी को घूमना-फिरना भी बहुत पसंद है। इसके अलावा वह फैशन में दिलचस्पी रखती हैं। जारा शतावरी को तैयार करने वाले लोगों ने सामाजिक कल्याण के लिए एआई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए उसे बनाया है। साथ ही शतावरी का लक्ष्य अपने अनुयायियों के साथ गहराई से जुड़ने और उन्हें प्रतिदिन प्रेरित करना है।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर है एक्टिव
जारा शतावरी को एक भारतीय मोबाइल विज्ञापन एजेंसी के सह-संस्थापक राहुल चौधरी ने बनाया है। डिजिटल डिवा की एक वेबसाइट भी है, जहां वह हेल्थ और फैशन से संबंधित बातें लिखती है। इंस्टाग्राम पर उनके 7500 से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
एक पोस्ट में मोमबत्तियों और मिट्टी के दिए से जगमगाते कमरे में लाल साड़ी पहने हुए शतावरी दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए दिखाई दी।
मेरा मिशन स्वास्थ्य, करियर के विकास...
शतावरी की वेबसाइट में लिखा है, 'मेरा मिशन स्वास्थ्य, करियर के विकास और फैशन पर सुझाव साझा करना है। सलाह देकर व्यक्तियों को अपना सर्वश्रेष्ठ जीवन जीने के लिए सशक्त बनाना है। एक प्राकृतिक भारतीय रूप और एक मानवीय स्पर्श के साथ, मेरा लक्ष्य अपने फॉलोवर्स के साथ गहराई से जुड़ना और उन्हें हर दिन प्रेरित करना है।'
वहीं राहुल चौधरी का कहना है, 'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी जारा शतावरी कोमिस एआई प्रतियोगिता के लिए दुनिया भर के 1500 प्रतिभागियों में से शीर्ष 10 फाइनलिस्ट के रूप में चुना है!'
जारा शतावरी के बारे में यहां जाने सब कुछ-
- जारा शतावरी ने एआई संचालित सोशल मीडिया रणनीतियों और एनालिटिक्स के बारे में सीखने के लिए ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म से सीखा है।
- जारा जून 2023 से PMH बायोकेयर की ब्रांड एंबेसडर हैं।
- शतावरी अगस्त 2023 में इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग टैलेंट मैनेजर के रूप में डिजीमोजो ई-सर्विसेज एलएलपी से जुड़ी हुई हैं।
- यह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नोएडा, उत्तर प्रदेश में की रहने वाली है और इंस्टाग्राम पर उनके 7,500 से अधिक फॉलोवर हैं।
- जारा को डिजिटल मीडिया एक्सपर्ट राहुल चौधरी ने डिजाइन किया है।