फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Who is Vasundhara Oswal? Billionaire's daughter under detention in Uganda Know the details

Vasundhara Oswal: अरबपति की बेटी को युगांडा में हिरासत में लिया, जानें ऐसा क्या हुआ कि अब परिवार मांग रहा मदद

Sun, 20 Oct 2024 10:37 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 20 Oct 2024 10:37 AM IST
सार

26 साल की वसुंधरा ओसवाल को कथित तौर पर युगांडा में कई मामलों में पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह लड़की किसी आम शख्स की नहीं बल्कि भारतीय मूल के दिग्गज स्विस उद्योगपति पंकज ओसवाल और राधिका ओसवाल की बेटी हैं।

विज्ञापन
Who is Vasundhara Oswal? Billionaire's daughter under detention in Uganda Know the details
वसुंधरा ओसवाल - फोटो : इंस्टाग्राम/vasundharaoswal

विस्तार

इन दिनों वसुंधरा ओसवाल का नाम काफी चर्चाओं में है। दरअसल, 26 साल की इस लड़की को कथित तौर पर युगांडा में कई मामलों में पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह लड़की किसी आम शख्स की नहीं बल्कि भारतीय मूल के दिग्गज स्विस उद्योगपति पंकज ओसवाल और राधिका ओसवाल की बेटी हैं। अपनी बेटी को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ पंकज ने संयुक्त राष्ट्र (UN) को एक खुला पत्र लिखा है। उद्योगपति ने दावा किया है कि उनकी बेटी को बुनियादी अधिकारों, कानूनी प्रतिनिधित्व और उनके परिवार तक पहुंच से वंचित रखा जा रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


प्लांट का करने गई थीं दौरा, तभी लिया हिरासत में
युगांडा की कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि वसुंधरा ओसवाल एक शख्स के अपहरण और उसकी हत्या के मामले से जुड़ी हो सकती हैं। इसके अलावा अन्य लोगों ने धोखाधड़ी के मामलों में भी उसकी कथित संलिप्तता की ओर इशारा किया गया है, जो खासतौर से क्रिप्टोकरेंसी स्कीम से जुड़ी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक अक्तूबर को वसुंधरा युगांडा में परिवार के एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (ईएनए) प्लांट का दौरा कर रही थीं। तभी उन्हें कानून प्रवर्तन अधिकारियों के रूप में काम करने वाले हथियारबंद लोगों ने हिरासत में ले लिया था, जिनके पास न तो कोई वारंट था और न ही पहचान पत्र। उन्हें बीते एक अक्तूबर को कथित तौर हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या बोले अरबपति पिता?
पंकज का दावा है कि उनकी बेटी के खिलाफ लगाए गए आरोप एक पूर्व कर्मचारी से जुड़े हैं, जिसने परिवार से 200,000 डॉलर का कर्ज लिया था। इतना ही नहीं, इसने कर्ज के लिए गारंटर के रूप में भी काम किया था। परिवार ने दावा किया कि कर्मचारी ने कर्ज चुकाने से इनकार कर दिया और इसके बजाय अपने वित्तीय दायित्वों से बचने की कोशिश में वसुंधरा के खिलाफ झूठे आरोप लगाए। इस सप्ताह की शुरुआत में पंकज ने अपनी बेटी को मनमाने ढंग से हिरासत में लिए जाने के खिलाफ यूनाइटेड नेशंस वर्किंग ग्रुप ऑन आर्बिटरी डिटेंशन (WGAD) के समक्ष एक अपील दायर की है और बिना किसी देरी के सुनवाई की मांग की है। 



कौन हैं वसुंधरा ओसवाल?
वसुंधरा का जन्म 1999 में हुआ था। इनका पालन पोषण भारत के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया और स्विटजरलैंड में हुआ है। वह ओसवाल ग्रुप ग्लोबल के मालिक प्रसिद्ध ओसवाल परिवार से आती हैं। वसुंधरा ने स्विस यूनिवर्सिटी से फाइनेंस में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। वह ओसवाल ग्रुप ग्लोबल का हिस्सा प्रो-इंडस्ट्रीज की एग्जिक्युटिव डायरेक्टर हैं। कंपनी के वेबसाइट के मुताबिक, प्रो-इंडस्ट्रीज अफ्रीका की प्रमुख अत्याधुनिक इथेनॉल प्रोडक्शन फर्म है। खास बात ये है कि वसुंधरा ने अपनी ग्रेजुएशन के दौरान ही इसकी स्थापना की थी। इसके अलावा, वसुंधरा को साल 2023 में ग्लोबल यूथ आइकॉन अवार्ड जैसे पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

वसुंधरा के बारे में उनके भाई ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि वह एक मक्खी को भी चोट नहीं पहुंचा सकती। वह हर सुबह पक्षियों को खाना खिलाती थी। इसके अलावा वह शाकाहारी भी है। वह हर दिन ध्यान करती थी और उसका कभी कोई प्रेमी नहीं रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed