{"_id":"63c0e1910d7094248d2dd8ae","slug":"who-is-subhashini-yadav-will-she-handle-sharad-yadav-political-legacy-by-staying-in-congress-party-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sharad Yadav Death: कौन हैं सुभाषिनी यादव, जो संभाल रहीं शरद यादव की राजनीतिक विरासत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sharad Yadav Death: कौन हैं सुभाषिनी यादव, जो संभाल रहीं शरद यादव की राजनीतिक विरासत
Fri, 13 Jan 2023 10:14 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 13 Jan 2023 10:14 AM IST
सार
शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राजनीति में काफी सक्रिय हैं। वह कांग्रेस पार्टी से भी जुड़ी हुई हैं और उन्हें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का काफी करीबी माना जाता है।
विज्ञापन
सुभाषिनी यादव-शरद यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सात बार के लोकसभा सांसद, वरिष्ठ समाजवादी नेता व जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की सूचना उनकी बेटी सुभाषिनी यादव की तरफ से दी गई। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- 'पापा नहीं रहे'। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर प्रधानमंत्री मोदी व अन्य बड़े नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
शरद यादव के निधन के बाद इस बात की चर्चा हो रही है कि उनकी राजनीतिक विरासत को आगे कौन बढ़ाएगा? ऐसे में एक नाम बार-बार सामने आ रहा है सुभाषिनी यादव। आइए जानते हैं उनके बारे में....
विज्ञापन
राजनीति में काफी सक्रिय हैं सुभाषिनी
शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राजनीति में काफी सक्रिय हैं। वह कांग्रेस पार्टी से भी जुड़ी हुई हैं और उन्हें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का काफी करीबी माना जाता है। इन दिनों वह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में भी नजर आ रही हैं। अपने पिता शरद यादव से राजनीति सीखने वाली सुभाषिनी 2020 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई थीं। सुभाषिनी के अलावा शरद यादव का एक बेटा भी है।
विज्ञापन
चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं
कांग्रेस ने 2020 विधानसभा चुनाव में सुभाषिनी यादव को मधेपुरा की बिहारीगंज विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था। राहुल गांधी खुद उनके लिए प्रचार करने भी पहुंचे थे। हालांकि, सुभाषिनी चुनाव हार गईं। उनकी शादी भी हरियाणा के एक राजनीतिक परिवार में हुई है।
2017 में जदयू से अलग हो गए थे शरद यादव
अगस्त, 2017 में नीतीश कुमार से अनबन के बाद शरद यादव जदयू से अलग हो गए थे। उन्होंने इसके बाद लोकतांत्रिक जनता दल का गठन किया था।