{"_id":"65e3efa347a3462e7a0776b4","slug":"who-is-mohammad-ghouse-nayazi-main-accused-arrested-for-2016-karnataka-rss-worker-s-murder-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghouse Nayazi: कौन है पांच लाख का इनामी गौस नयाजी? जिसे आठ साल से तलाश रही थी एनआईए, जानें कैसे हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ghouse Nayazi: कौन है पांच लाख का इनामी गौस नयाजी? जिसे आठ साल से तलाश रही थी एनआईए, जानें कैसे हुआ गिरफ्तार
Sun, 03 Mar 2024 09:08 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sun, 03 Mar 2024 09:08 AM IST
सार
साल 2016 से फरार मोहम्मद गौस नयाजी को तंजानिया के दार-ए-सलाम से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचने पर एक विशेष टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पांच लाख रुपये का इनामी गौस नयाजी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आरएसएस नेता आर रुद्रेश की आठ साल पहले हुई हत्या के मामले में मुख्य साजिशकर्ता को मुंबई के हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। आरोपी पीएफआई का सदस्य है और विदेश से लौट रहा था।
विज्ञापन
एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि साल 2016 से फरार मोहम्मद गौस नयाजी को तंजानिया के दार-ए-सलाम से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचने पर एक विशेष टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आइए जानते हैं कि कौन है मोहम्मद गौस नयाजी-
- बंगलूरू के शिवाजीनगर इलाके से आरएसएस के प्रमुख नेता रुद्रेश की 16 अक्तूबर 2016 को प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के चार सदस्यों ने हत्या कर दी थी। उनकी हत्या का मुख्य साजिशकर्ता मोहम्मद गौस नयाजी था। वह हत्याकांड के बाद से फरार था।
विज्ञापन विज्ञापन
- एनआईए के अनुसार, यह हत्या कर्नाटक के हेब्बल विधानसभा क्षेत्र सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के अध्यक्ष गौस नयाजी और पीएफआई के एक अन्य सदस्य असीम शेरिफ द्वारा रची गई एक बड़ी साजिश का हिस्सा थी। दोनों ने आरएसएस और समाज के सदस्यों के बीच डर पैदा करने के लिए अन्य चार आरोपियों को रुद्रेश को मारने के लिए प्रेरित किया था। इसमें कहा गया है कि हत्यारों को समझाया गया था कि आरएसएस के खिलाफ लड़ाई लड़ना सही है।
- बंगलूरू के आरटी नगर का रहने वाला 41 वर्षीय गौस देश से भाग गया था। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए अलग-अलग देशों में ठिकाना बनाया हुआ था। गौस का पता बताने वाले को जांच एजेंसी ने पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की थी।
- एक रिपोर्ट के अनुसार, गौस नयाजी को गौस भाई के नाम से भी जाना जाता था और उसके पास एक भारतीय पासपोर्ट था जो सितंबर 2021 में समाप्त हो गया था। गौस भारतीय यात्रा दस्तावेज के समाप्त होने के बाद भी विदेश में रह रहा था। दुबई के अधिकारियों ने उसे पकड़कर कानूनी कार्रवाई के लिए अहमदाबाद भेज दिया था।
- गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते ने सबसे पहले नयाजी के ठिकाने का पता लगाया, जिसके बाद केंद्रीय एजेंसियों को अलर्ट किया गया। नयाजी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में स्थित था। दुबई के अधिकारियों और टेली-पहचानकर्ताओं ने भारतीय पासपोर्ट का उपयोग करके प्राप्त सिम कार्ड के माध्यम से गौस के ठिकाने का पता लगाया।
- गौस की गिरफ्तारी के साथ-साथ आरोपी शेरिफ को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा चार हमलावर 35 साल के मोहम्मद सादिक, 41 वर्षीय मोहम्मद मुजीबुल्लाह, 32 साल के वसीम अहमद और इरफान पाशा को भी गिरफ्तार किया गया है।