{"_id":"6a3f6df6fdd467840d056f7d","slug":"who-is-k-venkat-narayanan-vijay-appoints-close-aide-as-tamil-nadu-s-special-representative-in-delhi-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन हैं के वेंकट नारायणन?: CM विजय ने अपने करीबी को सौंपी अहम जिम्मेदारी, DMK ने नियुक्ति पर क्यों उठाए सवाल?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कौन हैं के वेंकट नारायणन?: CM विजय ने अपने करीबी को सौंपी अहम जिम्मेदारी, DMK ने नियुक्ति पर क्यों उठाए सवाल?
Sat, 27 Jun 2026 12:01 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:01 PM IST
सार
Who is K Venkat Narayanan: तमिलनाडु सरकार ने फिल्म निर्माता के. वेंकट नारायणन को नई दिल्ली में राज्य का विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के करीबी माने जाने वाले नारायणन को एक वर्ष के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है। विपक्षी द्रमुक ने इस नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इससे इस पद की गरिमा प्रभावित होगी। फिलहाल, सरकार की ओर से आलोचनाओं पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। आइए, विस्तार से समझते हैं विजय के रिश्ते वेंकेट नारायण से कैसे हैं और क्यों उनकी नियुक्ति की गई...
विज्ञापन
फिल्म निर्माता की नियुक्ति पर क्यों उठा विवाद?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिझगा वेत्री कड़गम (टीवीके) प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने फिल्म निर्माता के. वेंकट नारायणन को नई दिल्ली में राज्य सरकार का विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया। हालांकि, यह नियुक्ति होते ही राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। विपक्षी द्रमुक ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे प्रशासनिक अनुभव की अनदेखी बताया है।
सरकार के आदेश के अनुसार, के. वेंकट नारायणन को एक वर्ष की अवधि के लिए तमिलनाडु सरकार का विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी। विशेष प्रतिनिधि का पद राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच समन्वय का अहम माध्यम माना जाता है। इस पद पर नियुक्त व्यक्ति केंद्रीय मंत्रियों से संपर्क, मुख्यमंत्री की दिल्ली बैठकों की व्यवस्था और संसद सत्र के दौरान राज्य के सांसदों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने का काम करता है।
ये भी पढ़ें- आखिर क्यों आकाश साइडलाइन?: यूपी में मायावती ने नहीं दी कोई जिम्मेदारी, क्यों चाहिए बसपा को ब्राह्मणों का साथ