फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Who Is Chang Chung-Ling: The Chinese Link spotted In Hindenburg-Adani row

Chang Chung-Ling: कौन हैं चैंग-चुंग-लिंग जिनका नाम राहुल गांधी ने लिया, क्या है उनका अदाणी समूह से कनेक्शन?

Thu, 31 Aug 2023 06:07 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 31 Aug 2023 06:07 PM IST
सार

 Chang Chung Ling: चैंग-चुंग-लिंग इससे पहले जनवरी में भी चर्चा में आए थे। जब अदाणी समूह को लेकर हिंडनबर्ग समूह ने खुलासे किए थे। चैंग-चुंग-लिंग गुदामी इंटरनेशनल के डायरेक्टर हैं।  

विज्ञापन
Who Is Chang Chung-Ling: The Chinese Link spotted In Hindenburg-Adani row
उद्योगपति गौतम अडाणी। - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर उद्योगपति गौतम अदाणी पर आरोप लगाए हैं। विदेशी अखबारों का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि अदाणी परिवार से जुड़े व्यक्ति ने विदेशी फंड के जरिए अपने ही स्टॉक में निवेश किया। अदाणी की कंपनियों के नेटवर्क के जरिए एक अरब डॉलर पैसा भारत से बाहर गया। इस दौरान राहुल ने दावा किया कि इसमें एक चीन नागरिक चैंग-चुंग-लिंग भी शामिल है। आइये जानते हैं कि आखिर कौन हैं चैंग-चुंग-लिंग?
विज्ञापन

Who Is Chang Chung-Ling: The Chinese Link spotted In Hindenburg-Adani row
राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
पहले जानते हैं राहुल ने कहा क्या है?
विपक्षी एकता बैठक के लिए मुंबई पहुंचे राहुल ने गौतम अदाणी पर गंभीर आरोप लगाए। एक प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता ने कहा, 'आज के अखबारों में एक बहुत ही महत्वपूर्ण सवाल पूछा गया है। दुनिया के अखबारों द गार्डियन और फाइनेंशियल टाइम्स में गौतम अदाणी के बारे में खबर है कि अदाणी परिवार से जुड़े व्यक्ति ने विदेशी फंड के जरिए अपने ही स्टॉक में निवेश किया। अदाणी जी की कंपनियों के नेटवर्क के जरिए एक अरब डॉलर पैसा भारत से बाहर गया और अलग-अलग देशों से घूमकर वापस आया। इससे अदाणी समूह के शेयरों की कीमत बढ़ी। इन पैसों का बंदरगाहों और हवाई अड्डों जैसी भारतीय संपत्तियों को हासिल करने के लिए इस्तेमाल हुआ। 

राहुल ने कहा कि सबसे पहले यह सवाल उठता है कि यह पैसा किसका है? यह अदाणी जी का या किसी और का है? अगर किसी और का है तो किसका है? दूसरा सवाल यह है कि इसके पीछे मास्टरमाइंड कौन है? क्या विनोद अदाणी हैं? दो विदेशी नागरिक नासिर अली, चीन के चैंग-चुंग-लिंग भी इसमें शामिल हैं। ये विदेशी नागरिक कैसे भारत के शेयर बाजार को चला रहे हैं? चीन के नागरिक की क्या भूमिका है? तीसरा सवाल है कि जिन्होंने इस मामले की जांच की और क्लीन चिट दी, उन सेबी चेयरमैन को बाद में अदाणी जी की कंपनी में कैसे डायरेक्टर बनाया गया? 
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं चैंग-चुंग लिंग?
चैंग-चुंग-लिंग इससे पहले जनवरी में भी चर्चा में आए थे। जब अदाणी समूह को लेकर हिंडनबर्ग समूह ने खुलासे किए थे। चैंग-चुंग-लिंग गुदामी इंटरनेशनल के डायरेक्टर हैं। 24 जनवरी को प्रकाशित हिंडनबर्ग रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चैंग-चुंग-लिंग जिस कंपनी के डायरेक्टर हैं, वह कंपनी अदाणी समूह से ही जुड़ी हुई है। रिपोर्ट में कहा गया था कि इस कंपनी की 2002 की फाइलिंग से यह कनेक्शन साबित होता है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि चैंग-चुंग-लिंग ने सिंगापुर में गौतम अदाणी के भाई विनोद अदाणी के पते को भी साझा किया था।
विज्ञापन

इससे पहले कब आए थे सुर्खियों में?
चैंग-चुंग-लिंग की कंपनी गुदामी इंटरनेशनल इससे पहले 2018 में एक घोटाले के कारण भारतीय मीडिया में सुर्खियों में रही थी। तब सिंगापुर की तीन कंपनियों का अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले में नाम आया था। इन तीन कंपनियों में से एक गुदामी इंटरनेशनल भी थी। इसके साथ ही गुदामी इंटरनेशनल ने मोंटेरोसा इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स के तहत कई फंड्स में निवेश किया है। मोंटेरोसा इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स की अदाणी समूह की कई कंपनियों में करीब 4.5 बिलियन डॉलर की हिस्सेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed