PM Modi: पीएम मोदी ने डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक को कहा ‘तुलसी भाई’; जवाब में घेब्रेयेसस ने कही यह बात
आयुष मंत्रालय ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक वीडियो साझा किया। मंत्रालय ने टेड्रोस का सम्मेलन में स्वागत किया। इस वीडियो में वह गुजराती नृत्य डांडिया करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#WATCH | WHO (World Health Organisation) DG, Tedros Adhanom Ghebreyesus visited a Health and Wellness Centre in Adraj Moti Village in Gandhinagar district.
विज्ञापन
He's attending the G20 side event of Ayush Ministry on Traditional Medicine, and will also participate in events of the… pic.twitter.com/1IOtrAZNcu— ANI (@ANI) August 16, 2023
आयुष मंत्रालय ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक वीडियो साझा किया। मंत्रालय ने टेड्रोस का सम्मेलन में स्वागत किया। इस वीडियो में वह गुजराती नृत्य डांडिया करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पर प्रतिक्रिया करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मेरे अच्छे मित्र तुलसी भाई नवरात्र उत्सव में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं! डॉ. टेड्रोस, भारत में आपका स्वागत है।
My good friend Tulsi Bhai is clearly well prepared for Navratri! Welcome to India, @DrTedros! https://t.co/NSOSe32ElW
— Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2023
घेब्रेयेसस ने पत्रकारों से कहा, मुझे यह नाम (तुलसी भाई) पसंद आया, क्योंकि तुलसी एक औषधीय पौधा है। मैंने कल्याण केंद्र में भी तुलसी का पौधा लगाया है। मुझे यह करते हुए बहुत खुशी हुई, क्योंकि इसके कई फायदे हैं। डब्ल्यूएचओ हमेशा आयुष्मान भारत का समर्थन करता है। हमारा मानना है कि देशों को प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल में निवेश करना चाहिए और भारत ऐसा कर रहा है। मुझे यहां आकर बहुत खुशी हुई। कोविड-19 की लड़ाई में भारत ने अच्छा काम किया।
#WATCH | WHO (World Health Organisation) DG, Tedros Adhanom Ghebreyesus says "I like the name Tulsi Bhai because the 'Tulsi'is a medicinal plant. I just planted Tulsi here in the Wellness Centre. I'm really happy to do that because it has many benefits. WHO has always supported… pic.twitter.com/C1dFtIBHd0
— ANI (@ANI) August 16, 2023
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2022 में वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार सम्मेलन के दौरान डब्ल्यूएचओ महानिदेशक को यह नाम दिया था। डब्ल्यूएचओ वैश्विक शिखर सम्मेलन 17-18 अगस्त को गुजरात के गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इसकी मेजबानी केंद्रीय आयुष मंत्रालय कर रहा है।