{"_id":"6554174b56ed55a08f08c564","slug":"who-claims-smoking-harms-ability-to-control-sugar-if-you-quit-diabetes-risk-reduce-by-40-percent-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"WHO: धूम्रपान से होता है शुगर नियंत्रण क्षमता को नुकसान, छोड़ने से 40 फीसदी कम हो जाएगा डायबिटीज का खतरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
WHO: धूम्रपान से होता है शुगर नियंत्रण क्षमता को नुकसान, छोड़ने से 40 फीसदी कम हो जाएगा डायबिटीज का खतरा
Wed, 15 Nov 2023 06:26 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Wed, 15 Nov 2023 06:26 AM IST
सार
डब्ल्यूएचओ के साथ अंतरराष्ट्रीय डायबिटीज फेडरेशन और न्यूकासल विवि ने सूचना जारी कर कहा, दुनिया में 95 प्रतिशत डायबिटीज के मामले टाइप-2 के हैं। यह दुनिया में मृत्यु की 9वीं सबसे बड़ी वजह भी।
विज्ञापन
smoking
विस्तार
धूम्रपान छोड़कर डायबिटीज टाइप-2 होने का खतरा 30 से 40 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। यह दावा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को विश्व डायबिटीज दिवस पर किया। उन्होंने बताया, दुनिया में सबसे ज्यादा लोगों को प्रभावित कर रही डायबिटीज को बढ़ाने में धूम्रपान बड़ी भूमिका निभाता है। यह शरीर में शुगर की मात्रा नियंत्रित करने की क्षमता को नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन
डब्ल्यूएचओ के साथ अंतरराष्ट्रीय डायबिटीज फेडरेशन और न्यूकासल विवि ने सूचना जारी कर कहा, दुनिया में 95 प्रतिशत डायबिटीज के मामले टाइप-2 के हैं। यह दुनिया में मृत्यु की 9वीं सबसे बड़ी वजह भी। 240 राष्ट्रीय डायबिटीज एसोसिएशनों की अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन ने डायबिटीज दिवस 2023 पर अनुमान दिया कि विश्व के 53.7 करोड़ लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। यह संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
धूम्रपान से डायबिटीज की जटिलता बढ़ने का जोखिम
डब्ल्यूएचओ के अनुसार धूम्रपान से डायबिटीज से जुड़ी जटिल बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। हृदय रोग, किडनी के फेल होना, दृष्टिहीनता आदि इनमें शामिल हैं। जख्मों के ठीक होने की रफ्तार घट जाती है। पैरों में संक्रमण बढ़ने पर इन्हें काटने के हालात भी बनते हैं।
विज्ञापन
यह सिफारिशें दीं
- जिन्हें डायबिटीज है, उन्हें बीमारी की जटिलताएं घटाने के लिए धूम्रपान छोड़ना बेहद जरूरी है।
- लोगों को धूम्रपान के प्रति हतोत्साहित करना होगा।
- सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों आदि में तंबाकू का धुआं किसी भी स्थिति में फैलने दें।
- इंडोर जगहों पर सिगरेट या तंबाकू का धुआं धूम्रपान न करने वालों के लिए हानिकारक साबित होता है।