फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WHO advice India to ban on sweet drinks  

सरकार को डब्ल्यूएचओ की नसीहत, मीठे पेय पर लगाएं राजकोषीय प्रतिबंध

Fri, 14 Oct 2016 04:03 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Oct 2016 04:03 AM IST
विज्ञापन
WHO advice India to ban on sweet drinks  
who - फोटो : dailymail
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने देश में मोटापा, डायबिटीज जैसी बीमारियों को रोकने के लिए भारत सरकार से चीनी से बने खाद्य व मीठे पेय पदार्थों पर राजकोषीय प्रतिबंध जैसे कर आदि लगाने को कहा है जिससे इन पदार्थों की खपत को कम किया जा सके।
विज्ञापन


वैश्विक स्वास्थ्य इकाई डब्ल्यूएचओ ने अपनी हालिया जारी रिपोर्ट में भारत को राजकोषीय नीति बनाने को कहा है जिसमें सब्जी और फलों के दामों पर टैक्स में छूट और हानिकारक खाद्य पदार्थों पर टैक्स लगाने की बात कही है। खानपान एवं गैर-संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए राजकोषीय नीति नाम की इस रिपोर्ट के अनुसार ऐसे कई मामले देखे गए हैं जिसमें मीठे पेय पदार्थों पर कर ढांचे को तर्कसंगत बनाए जाने से उनके उपभोग में कमी देखी गई है खासकर जब उनकी खुदरा बिक्री की कीमत को 20 प्रतिशत या उससे अधिक तक बढ़ा दिया जाए। 
विज्ञापन


इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ताजे फलों और सब्जियों पर सब्सिडी उपलब्ध बढ़ाकर उनके दाम 10-30 प्रतिशत तक कम करने से ऐसे स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों की खपत को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed