फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   whill lockdown implemented in country road accident in Gujarat Five people killed and one injured

गुजरात में बड़ा हादसा, सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, एक घायल

Sat, 04 Apr 2020 08:57 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 04 Apr 2020 08:57 AM IST
विज्ञापन
whill lockdown implemented in country road accident in Gujarat Five people killed and one injured
Gujarat - फोटो : ANI
गुजरात में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। यह घटना गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में हुई है। बता दें कि इस समय देश भर में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा है। ऐसे में इन दिनों सड़क हादसों में भारी गिरावट देखने को मिली है, लेकिन सुरेंद्रनगर जिले के लिंबडी में शनिवार की सुबह को एक कार के पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में एक व्यक्ति घायल भी है। बताया जा रहा है कि कार संतुलन खो कर पलट गई और सीधे जाकर ट्रक में लड़ गई, जिससे कारण यह बड़ा हादसा हुआ है।
विज्ञापन


यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देशभर में एक साल में करीब 1.5 लाख लोगों की सड़क हादसे में मौत हो जाती है। यानी औसतन देशभर में एक दिन में करीब 400 लोगों की मौत हो जाती है। पिछले साल सड़क हादसों को लेकर सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में इसे अपने विभाग की कमी बताई थी। यही कारण था कि रोड एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए मोदी सरकार पिछले साल मोटर वाहन संशोधन बिल लेकर आई थी, जहां ट्रैफिक नियमों को पहले के मुकाबले काफी सख्त कर दिया गया था। इस बिल में पहले के मुकाबले 10 गुना तक ज्यादा ट्रैफिक चालान का प्रावधान था।
विज्ञापन


ऐसे में यह भी देखने वाली बात है कि जिस गुजरात सरकार ने मोटर वाहन संशोधन कानून के तहत ट्रैफिक चालान में लोगों को राहत दी थी, वहीं आज लॉकडाउन के दौरान यह बड़ा हादसा हुआ है। हालांकि, यह पूरा मामला क्या था और इसमें किसकी गलती थी इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में यह भी नहीं पता कि लॉकडाउन के दौरान यह गाड़ी सड़कों पर कैसे आई? इसके अलावा यह भी एक सवाल है कि एक गाड़ी में इतने लौग कैसे मौजूद थे खास तब जब कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सरकार की तरफ से पूरे देशभर में लॉकडाउन किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed