{"_id":"60782cd18ebc3ee64b5f2e91","slug":"where-is-two-yards-distance-corona-guide-line-norms-violated-at-pidakal-war-two-sides-fiercely-hurled-cow-dung-cakes","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां है दो गज की दूरी: लोगों ने 'पिडेकल युद्ध' में जमकर उछाले कंडे, देखें वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कहां है दो गज की दूरी: लोगों ने 'पिडेकल युद्ध' में जमकर उछाले कंडे, देखें वीडियो
Thu, 15 Apr 2021 06:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरनूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरनूल
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 15 Apr 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के कैरुप्पला गांव में उगाड़ी पर्व के दूसरे दिन बुधवार को 'पिडेकल युद्ध' उत्सव मनाया गया।
- फोटो : Video Grab
देश में कोरोना की दूसरी लहर कहर ढा रही है वहीं अब भी कई राज्यों में इसका कोई खौफ नहीं है। ऐसे दौर में आंध्र प्रदेश से जो खबर और वीडियो सामने आया है, वो काफी हैरान करने वाला है। इसमें साफ नजर आ रहा है कि सरकार, डॉक्टर और स्वयंसेवी संगठन कोरोना गाइड लाइन के पालन की गुहार लगाते रहें, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के कैरुप्पला गांव में उगाड़ी पर्व के दूसरे दिन बुधवार को 'पिडेकल युद्ध' उत्सव मनाया गया। इसमें दो पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर गाय के गोबर से बने कंडे (उपले) उछाले गए। दरअसल, यहां उपलों को एक-दूसरे की ओर फेंक कर युद्ध खेलने की परंपरा है। हालांकि इस उत्सव में कहीं भी दो गज की सुरक्षित दूरी रखने और कोरोना से बचने के नियमों का पालन होते नजर नहीं आया।
विज्ञापन
#WATCH Social distancing norms violated at 'Pidakal war', during which cow dung cakes are hurled by two sides at each other on the next day of Ugadi, in Kairuppala village, Kurnool district yesterday#AndhraPradesh pic.twitter.com/4GGHpyyXn3
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 15, 2021