फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   When will the Kerala Chief Minister be finalized?: A major Congress meeting is scheduled for Delhi today

केरल के मुख्यमंत्री पर कब लगेगी मुहर?: आज दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक; जल्द हो सकता है एलान, जानें सबकुछ

Tue, 12 May 2026 08:57 AM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 12 May 2026 08:57 AM IST
सार

केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस में सस्पेंस जारी है। आज दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान पूर्व केपीसीसी अध्यक्षों और कार्यकारी अध्यक्षों के साथ अहम बैठक करेगा। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में रमेश चेन्निथला, वीडी सतीशन और केसी वेणुगोपाल सबसे आगे हैं।

विज्ञापन
When will the Kerala Chief Minister be finalized?: A major Congress meeting is scheduled for Delhi today
केरल का अगल सीएम कौन? - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस के भीतर जारी सस्पेंस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलने के बावजूद पार्टी अब तक मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला नहीं कर पाई है। ऐसे में आज दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की बड़ी बैठक होने जा रही है, जिसके बाद मुख्यमंत्री के नाम का एलान होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

आज क्या होने वाला है?

कांग्रेस नेतृत्व आज पूर्व केपीसीसी अध्यक्षों और कार्यकारी अध्यक्षों से राय-मशविरा करेगा। पार्टी ने कई वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया है, जिनमें वी एम सुधीरन, मुल्लापल्ली रामचंद्रन, के मुरलीधरन, के सुधाकरन और एम एम हसन शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा वरिष्ठ विधायक तिरुवंचूर राधाकृष्णन और कार्यकारी अध्यक्ष पी सी विष्णुनाथ, शफी परंबिल और ए पी अनिल कुमार भी बैठक में हिस्सा लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, इन चर्चाओं के बाद कांग्रेस हाईकमान मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पद की रेस में कौन?

फिलहाल तीन बड़े नेता मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं
  • रमेश चेन्निथला
  • वीडी सतीशन
  • केसी वेणुगोपाल
इससे पहले कांग्रेस पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक ने केरल के कांग्रेस विधायकों से मुलाकात कर उनकी राय ली थी। इसके बाद तीनों दावेदारों और केपीसीसी अध्यक्ष सनी जोसेफ के साथ भी अलग-अलग बातचीत हुई, लेकिन अभी तक किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई है।

सतीशन बनाम वेणुगोपाल?

सूत्रों के मुताबिक, वी डी सतीशन को जमीनी स्तर पर यूडीएफ कार्यकर्ताओं और सहयोगी दल IUML का अच्छा समर्थन मिल रहा है। उनके समर्थकों का दावा है कि जनभावना उनके पक्ष में है।

वहीं, वेणुगोपाल खेमे का कहना है कि उन्हें अधिकांश विधायकों और कई सांसदों का समर्थन हासिल है। हालांकि उनके नाम पर एक बड़ी चिंता यह भी बताई जा रही है कि मुख्यमंत्री बनने की स्थिति में दो उपचुनाव कराने पड़ सकते हैं।

चेन्निथला भी मजबूत दावेदार

रमेश चेन्निथला खेमा उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और पार्टी के प्रति निष्ठा को बड़ा आधार बता रहा है। समर्थकों का कहना है कि वरिष्ठता के आधार पर इस बार उन्हें मौका मिलना चाहिए।

आखिर देरी क्यों हो रही?

कांग्रेस नेतृत्व किसी भी गुट में नाराजगी नहीं चाहता। यही वजह है कि हाईकमान लगातार अलग-अलग नेताओं से राय लेकर व्यापक सहमति बनाने की कोशिश कर रहा है। पार्टी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान के बाद अंदरूनी कलह खुलकर सामने न आए।

कब हो सकता है एलान?

पार्टी सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में आज होने वाली बैठकों के बाद मुख्यमंत्री के नाम का एलान जल्द किया जा सकता है। हालांकि अंतिम निर्णय पूरी तरह कांग्रेस हाईकमान पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed