{"_id":"66e6c29f2d38ce63a80100a4","slug":"when-will-the-assembly-elections-be-held-in-maharashtra-cm-eknath-shinde-expressed-this-possibility-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: महाराष्ट्र में कब होंगे विधानसभा चुनाव? सीएम एकनाथ शिंदे ने जताई यह संभावना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: महाराष्ट्र में कब होंगे विधानसभा चुनाव? सीएम एकनाथ शिंदे ने जताई यह संभावना
Sun, 15 Sep 2024 04:49 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: बशु जैन
Updated Sun, 15 Sep 2024 04:49 PM IST
सार
सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि चुनाव के लिए सत्तारूढ़ महायुति के सहयोगियों के बीच आठ से दस दिन में सीटों का बंटवारा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही अटकलों के बीच सीएम एकनाथ शिंदे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने संभावना जताई कि राज्य में विधानसभा चुनाव नवंबर के दूसरे सप्ताह में हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरण में मतदान कराना बेहतर होगा। चुनाव के लिए सत्तारूढ़ महायुति के सहयोगियों के बीच आठ से दस दिन में सीटों का बंटवारा कर दिया जाएगा।
सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि महायुति सरकार विकास और कल्याण उपायों पर ध्यान दे रही है। उसे लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। सीएम ने कहा कि नवंबर के दूसरे सप्ताह में चुनाव होने की संभावना है। दो चरणों का चुनाव बेहतर होगा। महायुति सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे के लिए योग्यता और अच्छी स्ट्राइक रेट मानदंड होंगे।
शिंदे यह भी कहा कि वह महिलाओं के बीच सरकार के लिए समर्थन देख सकते हैं। उनकी सरकार आम आदमी की सरकार है। हमने विकास और कल्याणकारी योजनाओं के बीच संतुलन बनाया है। सीएम ने यह भी कहा कि कुशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 1.5 लाख युवाओं को नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिये गये हैं। इसके लिए उन्हें 6,000 रुपये से 10,000 रुपये तक का वजीफा मिलेगा। सीएम ने कहा कि योजना से 10 लाख युवाओं को कवर करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
शिंदे ने कहा कि सरकार की लड़की बहन योजना के तहत अब तक 1.6 करोड़ महिलाओं को वित्तीय सहायता मिल चुकी है। हम योजना को 2.5 करोड़ महिलाओं तक पहुंचाना चाहते हैं। शिंदे ने यह भी कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य मुंबई को झुग्गी-झोपड़ी मुक्त बनाना और सभी के लिए किफायती आवास सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा), सिटी एंड इंडस्ट्रियल डवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ महाराष्ट्र (सिडको) और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) जैसी सभी सरकारी एजेंसियों को मलिन बस्तियों के पुनर्विकास के लिए शामिल किया गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन