फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   When will the assembly elections be held in Maharashtra? Chief Election Commissioner told the possible time

Maharashtra: महाराष्ट्र में कब होंगे विधानसभा चुनाव? मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया संभावित समय, जानिए क्या कहा..

Sat, 28 Sep 2024 05:45 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Sat, 28 Sep 2024 05:45 PM IST
सार

मुंबई में चुनावी तैयारियों की समीक्षा के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि महाराष्ट्र में 288 निर्वाचन क्षेत्र हैं। इनमें एसटी निर्वाचन क्षेत्र 25 और एसटी निर्वाचन क्षेत्र 29 हैं। राज्य में कुल मतदाता 9.59 करोड़ हैं।

विज्ञापन
When will the assembly elections be held in Maharashtra? Chief Election Commissioner told the possible time
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर नया अपडेट आया है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा करने पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने संभावित समय बताया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इसलिए चुनाव उससे पहले पूरा कराना होगा। उन्होंने चुनाव में शहरी मतदाताओं की उदासीनता पर चिंता भी जताई। 

विज्ञापन


मुंबई में चुनावी तैयारियों की समीक्षा के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि महाराष्ट्र में 288 निर्वाचन क्षेत्र हैं। इनमें एसटी निर्वाचन क्षेत्र 25 और एसटी निर्वाचन क्षेत्र 29 हैं। राज्य में कुल मतदाता 9.59 करोड़ हैं। इनमें पुरुष मतदाता 4.59 करोड़ और महिला मतदाता 4.64 करोड़ हैं। 18-19 साल के पहली बार मतदाता 19.48 लाख हैं। इनमें काफी उत्साह है। 
विज्ञापन

 
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई और उसके आसपास के कोलाबा-कल्याण जैसे क्षेत्रों में लोकसभा चुनावों में सबसे कम मतदान हुआ था। इसके लिए दैनिक वेतन भोगियों और असंगठित क्षेत्र के अन्य लोगों को प्रशासन को बताना चाहिए कि उनको मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास यह तय करना होगा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अधिकतम नामांकन और मतदान हो। हमने महाराष्ट्र सरकार से उन अधिकारियों को स्थानांतरित करने के लिए कहा है जिन्होंने वर्तमान पोस्टिंग में तीन साल से अधिक समय तक सेवा की है। इसकी अनुपालन रिपोर्ट मांगी है।


मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि यह जानना मतदाताओं का अधिकार है कि क्या किसी उम्मीदवार की आपराधिक पृष्ठभूमि है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को लोगों को ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का कारण भी बताना चाहिए। महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के दौरान उपयोग किए जाने वाले सभी हेलीकॉप्टरों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed