फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   When Uddhav was hospitalised, Yuvraj enjoying in Switzerland

Maharashtra: 'जब उद्धव अस्पताल में थे तब युवराज स्विट्जरलैंड में ऐश कर रहे थे', सांसद शेवाले का आदित्य पर तंज

Fri, 07 Oct 2022 08:38 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 07 Oct 2022 08:38 AM IST
सार

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शिवाजी पार्क की दशहरा रैली में सीएम एकनाथ शिंदे को 'कटप्पा' बताते हुए कहा था कि वे जब अस्पताल में भर्ती थे, तब उन्होंने जिन्हें शासन की जिम्मेदारी दी थी, उन्हीं लोगों ने उनसे 'गद्दारी' की। 

विज्ञापन
When Uddhav was hospitalised, Yuvraj enjoying in Switzerland
उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और एकनाथ शिंदे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई में दशहरा रैली से शुरू हुई शिवसेना के दोनों गुटों के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है। अब शिवसेना के शिंदे गुट के सांसद राहुल शेवाले ने आदित्य ठाकरे पर तंज कसते हुए उद्धव ठाकरे के धोखा देने के आरोप का जवाब दिया है। शेवाले ने कहा कि जब सीएम उद्धव ठाकरे अस्पताल में भर्ती थे, तब 'युवराज' स्विट्जरलैंड में ऐश कर रहे थे। 

विज्ञापन


शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शिवाजी पार्क की दशहरा रैली में सीएम एकनाथ शिंदे को 'कटप्पा' बताते हुए कहा था कि वे जब अस्पताल में भर्ती थे, तब उन्होंने जिन्हें शासन की जिम्मेदारी दी थी, उन्हीं लोगों ने उनसे 'गद्दारी' की। ये लोग सोच रहे थे कि वे अस्पताल से वापस नहीं लौटेंगे। इसके जवाब में सीएम शिंदे ने ठाकरे से कहा था कि कटप्पा का भी स्वामिभान होता है, धोखा तो आपने 2019 में दिया था। इसी मामले में सांसद शेवाले ने अब उद्धव ठाकरे के पुत्र और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे को 'युवराज' बताते हुए निशाना साधा है।  
विज्ञापन


लोकसभा सदस्य राहुल शेवाले ने कहा, 'जब तत्कालीन सीएम उद्धव ठाकरे अस्पताल में भर्ती थे, तब आदित्य ठाकरे स्विट्जरलैंड के पब में मजे ले रहे थे और विदेशों में घूम रहे थे। उनकी विदेश यात्रा उद्योग से संबंधित थी। उनके साथ एक महिला सांसद भी थीं।' ठाकरे ने राज्य के पर्यावरण मंत्री की हैसियत से 22 मई 2022 को दावोस यात्रा की थी और वहां वर्ल्ड इकानॉमिक फोरम (WEF) में महाराष्ट्र की गैलरी का उद्घाटन किया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


शेवाले का यह बयान शिंदे व ठाकरे की दो अलग अलग व ऐतिहासिक दशहरा रैलियों में एक दूसरे पर किए गए सियासी प्रहारें के बीच आया है। रैली में पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने शिंदे पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया था और कहा था कि उन्हें इस बात का ज्यादा गुस्सा है कि जब वे अस्पताल में भर्ती थे, तब जिन पर मैंने भरोसा किया, उन्हीं ने धोखा दे दिया।

शिंदे ने खुद को बाला साहब का वारिस बताया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के एमएमआरडीए मैदान में शिवसेना की पारंपरिक दशहरा रैली की थी। इसमें उन्होंने खुद को असली शिवसेना नेता और बाला साहेब का वारिस बताया। खास बात यह भी रही कि उद्धव के भाई जयदेव ठाकरे ने मुख्यमंत्री शिंदे के साथ दशहरा रैली में मंच साझा किया। साथ में उद्धव ठाकरे के सबसे बड़े भाई दिवंगत बिंदूमाधव ठाकरे के बेटे निहार भी रैली में मौजूद थे। इनके अलावा शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के 27 साल तक करीबी सहयोगी रहे चंपा सिंह थापा भी रैली में मौजूद थे।


शिवसेना ठाकरे की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं
उद्धव के आरोपों का जवाब देते हुए सीएम शिंदे ने उन पर पलटवार किया था। सीएम ने कहा था, 'वे  मुझे 'कटप्पा' कहते हैं। मैं आपको बताना चाहता हूं, कि 'कटप्पा' का भी स्वाभिमान था, आपकी तरह दोहरा मापदंड नहीं था। शिवसेना आपकी (उद्धव ठाकरे) प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं है। शिवसेना उन शिवसैनिकों की है, जिन्होंने इसके लिए अपना पसीना बहाया है। आप जैसे लोगों के लिए नहीं जिन्होंने पार्टनरशिप की और उसे बेच दिया।' सीएम शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि गद्दारी तो हुई है, लेकिन गद्दारी हमने नहीं की। गद्दारी तो 2019 में हुई थी। आपने पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा, लोगों से वोट मांगे और फिर जनादेश का अपमान किया। चुनाव में एक तरफ बाल ठाकरे का फोटो और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी का फोटो लगाया, पर चुनाव के बाद कांग्रेस से हाथ मिला लिया। ये धोखा नहीं तो क्या है? आपने हिंदुत्व के साथ समझौता कर कांग्रेस-एनसीपी के साथ सरकार बनाई और सीएम बन गए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed