तन्वी अनस सेठ पासपोर्ट मामले पर ट्रोल का शिकार होने पर सुषमा स्वराज ने दिया ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर आधी रात को भी लोगों की मदद करने को लेकर तारीफें बटोर चुकीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इन दिनों ट्रोल का शिकार हो रही हैं। सोशल मीडिया पर तन्वी अनस सेठ के पासपोर्ट विवाद को लेकर उनकी कड़ी आलोचना की जा रही है। इस अभियान में भाजपा समर्थक भी शामिल हैं। इस विवाद के चलते फेसबुक पर पिछले तीन दिन के अंदर उनके पेज की रेटिंग 4.5 से घटकर 1.4 पर आ गई है। ट्विटर और फेसबुक पर लोग उन्हें अन-फॉलो करने लगे हैं।
वहीं रविवार को पांच देशों की यात्रा से लौटने के बाद सुषमा ने तंज भरे शब्दों में ट्वीट किया कि वह 17 से 23 जून तक देश से बाहर थीं। उन्हें नहीं पता कि उनकी गैरमौजूदगी में क्या हुआ? लेकिन कुछ ट्वीट से सम्मानित किया गया है। इन्हें वह साझा कर रही हैं। इन्हें उन्होंने लाइक किया है। उन्होंने ट्विटर पर 100 से अधिक ट्वीट लाइक किए। इन ट्वीट में उन पर और मंत्रालय पर धर्म विशेष के लोगों का तुष्टिकरण करने का आरोप लगाया गया है।
I was out of India from 17th to 23rd June 2018. I do not know what happened in my absence. However, I am honoured with some tweets. I am sharing them with you. So I have liked them.
विज्ञापन विज्ञापन
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) June 24, 2018
जब ट्वीट कर सुषमा स्वराज ने कसा तंज
दरअसल 20 जून को लखनऊ के पासपोर्ट सेवा केंद्र पर पासपोर्ट बनवाने पहुंचे मोहम्मद अनस सिद्दिकी और उनकी पत्नी तन्वी अनस सेठ ने विकास मिश्रा नामक अधिकारी पर मुस्लिम होने के चलते अपमानित करने और पासपोर्ट जारी नहीं करने का आरोप लगाया।
इस मुद्दे के सोशल मीडिया पर आने पर विकास के खिलाफ कार्रवाई कर तत्काल हाथोंहाथ पासपोर्ट दे दिया गया। कार्रवाई के बाद विकास ने अपनी सफाई दी। उनके स्पष्टीकरण के बाद सोशल मीडिया पर लोग विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और उनके मंत्रालय पर निशाना साधने लगे।