{"_id":"575f803e4f1c1b7d3f11c9c2","slug":"when-sushma-swaraj-epically-trolled-a-twitter-user-tweet-refrigerator-issue-complaint","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुषमा के पास आया ट्वीट, 'मैडम वो मेरा फ्रिज नहीं बदल रहे हैं'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुषमा के पास आया ट्वीट, 'मैडम वो मेरा फ्रिज नहीं बदल रहे हैं'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 14 Jun 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव नजर आने वाले मोदी सरकार के मंत्रियों में केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज का नाम भी अहम है। सोशल साइट ट्विटर के जरिए आई कई शिकायतों को सुषमा स्वराज ने चुटकियों में हल कर दिया।
हालांकि एक ताजा मामले में उनके पास ऐसा ट्वीट आया जिसका कोई समाधान केंद्रीय मंत्री के समझ में नहीं आया, लेकिन इस एक ट्वीट के आते ही सुषमा स्वराज सोशल साइट ट्विटर पर ट्रेंड जरूर करने लगी। आखिर ऐसा क्या हुआ जो सुषमा स्वराज ने इस मामले में कुछ भी करने से हाथ खड़े कर दिए।

Brother I cannot help you in matters of a Refrigerator. I am very busy with human beings in distress. https://t.co/cpC5cWBPcz
विज्ञापन विज्ञापन— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) June 13, 2016
Trending Videos
सुषमा स्वराज ने मदद से किया इंकार
हुआ यूं कि एक यूजर मोदी पल्ली वेंकट ने सोमवार को सोशल साइट ट्विटर के जरिए सुषमा स्वराज को एक मैसेज किया। इसमें उसने अपनी खराब फ्रिज को लेकर केंद्रीय मंत्री से शिकायत की।
उसने बताया कि इस मामले में कंपनी ने हाथ खड़े कर दिए हैं, ऐसे में आप ही इस मामले में दखल दीजिए। उसने अपनी शिकायत में संबंधित मेल भी ट्वीट की।
सुषमा स्वराज ने जैसे ही इस ट्वीट को देखा गहरे पशोपेश में फंस गई। आखिर उन्होंने उस शख्स को जवाब दिया कि भाई, मैं आपके रेफ्रिजरेटर (फ्रीज) को लेकर हो रही परेशानी में कोई भी सहयोग नहीं कर सकती। मैं संकटग्रस्त लोगों की सेवा में व्यस्त हूं।
हालांकि इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मोदी पल्ली वेंकट की जमकर खिंचाई की गई। लोगों ने उसका जमकर मजाक बनाया।