{"_id":"5b9b9378867a557f032ac701","slug":"when-pm-modi-saved-life-of-journalists-in-2016","type":"story","status":"publish","title_hn":"...जब प्रधानमंत्री ने बचाई थी पत्रकारों की जान, कैमरामैन ने कहा था कि पीएम ने दिया नया जीवन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
...जब प्रधानमंत्री ने बचाई थी पत्रकारों की जान, कैमरामैन ने कहा था कि पीएम ने दिया नया जीवन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 14 Sep 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 अगस्त 2016 को गुजरात के जामनगर में सैनी सिंचाई परियोजना कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सतर्कता के चलते वहां कवरेज कर रहे एक टीवी चैनल के पत्रकारों व कैमरामैन की जान बच पाई।
गुजरात में पानी की कमी वाले सौराष्ट्र क्षेत्र में किसानों की पानी संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए शुरू हुई सैनी परियोजना को प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्री विजय रूपानी व अन्य अधिकारी देख रहे थे। बांध से पानी का प्रवाह शुरू करने के लिए बटन दबाते समय प्रधानमंत्री ने देखा कि कुछ पत्रकार और कैमरापर्सन बहाव के रास्ते में खड़े थे। पीएम ने हाथ हिलाकर व ताली बजाकर उन्हें सावधान किया और उनसे हट जाने के लिए कहा। संभावित हादसे से बचे कैमरामैन ने एक समाचार एजेंसी से कहा था कि प्रधानमंत्री ने उन्हें नया जीवन दिया है।
बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी पांच अप्रैल 2015 को विज्ञान भवन में मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायधीशों के सम्मेलन में शामिल होने आए थे। तभी एक फोटोग्राफर फिसल गए थे। स्वयं प्रधानमंत्री ने मदद के लिए उनका हाथ थामा था।
विज्ञापन
साभार : www.narendramodi.in