{"_id":"57b283364f1c1b77766eb100","slug":"when-nephew-weds-in-mumbai-this-week-dawood-will-tune-in-via-skype","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में बैठकर स्काइप से भांजे की शादी देखेगा दाऊद, अलर्ट हुई पुलिस ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान में बैठकर स्काइप से भांजे की शादी देखेगा दाऊद, अलर्ट हुई पुलिस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 16 Aug 2016 08:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भांजे अलीशाह पार्कर की शादी बुधवार को होगी। दाऊद की बहन हसीना पार्कर के छोटे बेटे की शादी के लिए परिवार ने बेहद खास इंतजाम किए हैं। बताया जा रहा है कि डॉन और उसके गैंग के लोग पाकिस्तान से स्काइप के जरिए शादी को लाइव देखेंगे।
पार्कर परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि अलीशाह की शादी बेहद धूमधाम सो होगी, क्योंकि अब वह हसीना का अकेला बेटा है। अलीशाह के बड़े भाई दानिश की 2006 में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दानिश की मौत के चलते उसी साल हुई अलीशाह की बहन उमरिया की शादी ज्यादा धूम-धमाम से नहीं की गई। अलीशाह का निकाह बुधवार को दक्षिणी मुंबई की रसूल मस्जिद में होगा। इसके बाद जुहू के ट्यूलिप स्टार होटल में शाही रिसेप्शन होगा।

पाकिस्तान में रहकर इंतजाम करा रहा दाऊद
dawood
अलीशाह कंस्ट्रक्शन के बिजनेस में हैं। वह मेनन समुदाय की आयशा नागानी से शादी करेगी। पिछले कुछ समय से दोनों को साथ-साथ देखा गया है। सूत्रों का कहना है कि दाऊद ने मुंबई में अपनो लोगों से शादी का बढ़िया इंतजाम करने के लिए कहा है। मुंबई क्राइम ब्रांच इस शादी को लेकर चौकन्नी हो गई है। एक अधिकारी का कहना है, 'हम इस शादी पर पूरी नजर रख रहे हैं, इस बात की आशंका है कि विरोधी गैंग कार्यक्रम को बिगाड़ने की कोशिश करे।'
दाऊद का भाई इकबाल कासकर, उनकी बहन जैतून और फरजाना अपने पतियों के साथ शादी में शिरकत करेंगे।
दाऊद का भाई इकबाल कासकर, उनकी बहन जैतून और फरजाना अपने पतियों के साथ शादी में शिरकत करेंगे।