फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   When former Prime Minister Indira Gandhi was convicted for Holi

जब होली खेलने की मिली थी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को सजा

Fri, 02 Mar 2018 01:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
 When former Prime Minister Indira Gandhi was convicted for Holi

विज्ञापन

इलाहाबाद के कॉन्वेट स्कूल में पढ़ने वाली वो दस साल की मासूम बच्ची थी। होली पर चूंकि ज्यादा मौज-मस्ती का मौका मिलता है, इसलिए इस त्योहार से कुछ ज्यादा लगाव था। खूब जमकर होली खेली। अगले दिन जब ये मासूम बच्ची स्कूल पहुंची तो हाथों पर लगे रंग को देखकर उसे खूब डांटा गया और सजा के रूप में बैंच पर खड़ा कर दिया गया। ये मासूम बच्ची कोई और नहीं बल्कि देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी थीं। बचपन में उनका पसंदीदा त्योहार होली था।

 When former Prime Minister Indira Gandhi was convicted for Holi
ये बात उसे जमाने की है जब देश गुलाम था और हर भारतीय त्योहारों को कांवेंट स्कूलों में नापंसद किया जाता था। 25 अप्रैल 1975 को इंदिरा गांधी ने अपने पत्र में खुद होली खेलने पर मिली सजा का उल्लेख किया है। वह उस समय देश की प्रधानमंत्री थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 When former Prime Minister Indira Gandhi was convicted for Holi
ये पत्र उन्होंने शहर में रहने वाले वरिष्ठ अफसरों को लिखा था। ये अफसर उस समय एक मैजीन में काम किया करते थे। इंदिरा गांधी से उन्होंने पत्र लिखकर पूछा था कि क्या उन्हें स्कूल में कभी सजा भुगतनी पड़ीं इंदिरा गांधी ने पत्र में दो संस्मरणों का उल्लेख किया, जिसमें एक होली से जुड़ा है।
 
विज्ञापन

 When former Prime Minister Indira Gandhi was convicted for Holi

पत्र में उन्होंने कहा कि जब वे दस वर्ष की थी तो इलाहाबाद के कांवेट स्कूल में पढ़ती थी। उस जमाने में प्रत्येक भारतीय चीजों को नापंसद किया जाता था। होली का त्योहार जब आया तो वह घर पर ही रुक गई। रंगों का त्योहार खूब खेला। जब स्कूल गई तो हाथों में रंग देख खूब डांटा गया और बैंच पर खड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed