फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   When asked about names of districts, Odisha CM Naveen Patnaik reminded PM Narendra Modi of his promises

Odisha Polls: जिलों के नाम पूछने पर सीएम पटनायक ने पीएम मोदी को याद दिलाए वादे, कहा- बहादुर बेटों की अनदेखी की

Sun, 12 May 2024 05:40 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओडिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओडिशा Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 12 May 2024 05:40 AM IST
सार

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर पलटवार किया। बिना कागज पर लिखे जिलों के नाम पूछने पर सीएम ने प्रधानमंत्री को उनके वादे याद दिलाए। कहा कि केवल चुनाव के दौरान ओडिशा को याद करने से काम नहीं चलेगा।

विज्ञापन
When asked about names of districts, Odisha CM Naveen Patnaik reminded PM Narendra Modi of his promises
ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर कुछ घंटों बाद ही पलटवार किया, जिसमें पीएम ने कहा था कि पटनायक कागज पर लिखे बिना ओडिशा के जिलों और उनकी राजधानियों के नाम भी नहीं बता सकते। मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को सभी भूले हुए वादे याद दिलाए। उन्होंने पीएम पर भारत रत्न के लिए ओडिशा के बहादुर बेटों की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया, जिसमें उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के साथ-साथ उड़िया भाषा भी शामिल है। उन्होंने कहा कि केवल चुनाव के दौरान ओडिशा को याद करने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने पीएम से पूछा कि क्या आपको 2014 और 19 में किए गए अपने वादे याद हैं? 

विज्ञापन

 
पटनायक ने शनिवार को एक वीडियो जारी कर बयान दिया, कहा कि उनसे पूछा गया था कि वह ओडिशा के बारे में कितना जानते हैं। फिर सवाल को उल्टा कर प्रधानमंत्री मोदी से पूछा कि उन्हें ओडिशा के लिए उनके द्वारा किए गए वादों के बारे में कितना याद है। उन्होंने कहा कि आपने संस्कृत को 1,000 करोड़ रुपए आवंटित किए, लेकिन उड़िया को शून्य।भले ही उड़िया एक शास्त्रीय भाषा है, लेकिन आप इसके बारे में भूल गए। कहा, मैंने ओडिशी संगीत को शास्त्रीय दर्जा देने के लिए दो प्रस्ताव भेजे, लेकिन आपने दोनों को ही अस्वीकार कर दिया। आप ओडिशी संगीत के बारे में भूल गए हैं। कहा कि आज जिनके बारे में आपने बात की है, उनमे ओडिशा के महान सपूत बीजू पटनायक सहित बहुत सारे बहादुर बेटे हैं। क्या इनमें से कोई भी भारत रत्न के लायक नहीं है।  
विज्ञापन


कोयला की रॉयल्टी बढ़ाना भूले प्रधानमंत्री 
मुख्यमंत्री पटनायक ने प्रधानमंत्री पर किसानों से किया न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दोगुना करने का वादा भी भूलने का आरोप लगाया। साथ ही निर्माणाधीन तटीय राजमार्ग को भी भूलने का आरोप लगाया। कहा कि कोयला ओडिशा की प्राकृतिक संपदा है। दावा किया कि प्रधानमंत्री 10 वर्षों में इसके लिए भुगतान की जाने वाली रॉयल्टी को बढ़ाना भूल गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

जनता को याद हैं आपके सभी वादे 
नवीन पटनायक ने कहा कि आपने (प्रधानमंत्री मोदी) ने 2014 और 19 में ओडिशा के लोगों से एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम करने के अलावा दो करोड़ नौकरियां, सभी को मोबाइल कनेक्टिविटी देने और जीएसटी कम और माफ करने का वादा किया था। आप सभी वादों को भूल गए, लेकिन ओडिशा के लोगों को आपके द्वारा किए गए सभी वादे याद हैं। वह कुछ भी नहीं भूले।  

10 साल में भी बीजेपी को कुछ नहीं मिलेगा 
मुख्यमंत्री पटनायक ने प्रधानमंत्री मोदी के इस उस दावे पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि 10 जून को ओडिशा को भाजपा का मुख्यमंत्री मिलेगा। जिस पर बीजद प्रमुख ने कहा कि 10 जून तो क्या 10 साल में भी भाजपा को ओडिशा में कुछ नहीं मिलेगा। भाजपा ओडिशा के लोगों का दिल नहीं जीत सकती। भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद और ओडिशा के लोगों के प्यार से बीजद छठी बार ओडिशा में सरकार बनाएगी। 


 
कंधमाल में पीएम मोदी ने सीएम पर साधा था निशाना 
इससे पहले कंधमाल में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि मैं नवीन बाबू को चुनौती देना चाहता हूं। वह इतने लंबे समय तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे हैं, क्या वह बिना कागज पर लिखे राज्य के जिलों और उनकी राजधानियों के नाम बता सकते हैं। यदि मुख्यमंत्री जिलों का नाम नहीं बता सकते तो क्या वह आपका दर्द समझ सकते हैं। पीएम ने कहा, ओडिशा मुझे अपार प्यार और समर्थन देता है। मैं निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करके आपके भरोसे को टूटने नहीं दूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed