फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   When a man stays at IGI airport with fake ticket for 10 days

सुरक्षा में सेंध: जब नकली टिकट के साथ आईजीआई पर उसने गुजारी 10 रातें

Thu, 02 Jun 2016 04:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 02 Jun 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
When a man stays at IGI airport with fake ticket for 10 days
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‌छ‌िपा रहा अब्‍दुल्‍लाह

हवाई अड्डे की सुरक्षा में सेंध का एक सनसनीखेज मामला दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से आया है। दरअसल ये मामला गणतंत्र दिवस के करीब का है। गुरुग्राम निवासी मो.अब्‍दुल्‍लाह ने यूनाइटेड अरब एमिरात जाने के लिए एतिहाद एयरवेज के नकली टिकट पर हवाई अड्डे में प्रवेश कर लिया और 10 दिन बिना किसी की नजर में आए हवाई अड्डे पर ही बिता दिए।

विज्ञापन


करीब 10 दिनों के बाद एक सफाई कर्मचारी की नजर उसपर पड़ी और उसके आगाह करने पर सीआईएसएफ ने अब्दुल्लाह को 20 जनवरी को हिरासत में लिया और उसे दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। अब्दुल्लाह का कहना है कि वह 11 जनवरी को आईजीआई पहुंचा था और उसने सीआईएसएफ को उसके पास नकली टिकट होने की जानकारी दी थी, लेकिन इसके बावजूद सीआईएसएफ ने उसे जाने दिया। इसके एक घंटे बाद उसने फिर से उसी टिकट का प्रिंटआउट निकाला और फिर से दूसरे गेट का इस्तेमाल करते हुए आईजीआई में प्रवेश कर लिया। इसके बाद सबकी निगाहों से बचता हुआ 10 दिनों तक वह हवाई अड्डे पर रहा।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद इंटेलिजेंस एजेंसियों और दिल्‍ली पुलिस ने उससे पूछताछ की। पुलिस के अनुसार हैदराबाद के रहने वाले अब्दुल्लाह को दुबई से पैसो का इंतजार था,ताकि वह दुबई जा सके। गौरतलब है कि आईजीआई की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के लिए थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्‍था के बावजूद लोगों का अनाधिकृत तरीके से प्रवेश करने में सफल होना एक चिंता ‌का विषय बन गया है। जहां इस साल अबतक करीब दो दर्जन ऐसे लोगों को गिरफ्तार कि गया है, वहीं पिछले एक साल में करीब 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही बीस लोगों को नकली टिकट के साथ इस वर्ष गिरफ्तार किया जा चुका है। वरिष्ठ सीआईएसएफ अधिकारी ने बताया है कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की जरूरत है क्योंकि आईजीआई से देसी-विदेशी नागरिक आते-जाते हैं और वहां सुरक्षा में सेंध लगना खतरे से खाली नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed