{"_id":"56fb02734f1c1bf433f009e8","slug":"wheat-crop-burned-by-fire-in-the-field-of-rajnath-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ सिंह के खेत में लगी आग, तीन बीघा गेहूं जलकर राख","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राजनाथ सिंह के खेत में लगी आग, तीन बीघा गेहूं जलकर राख
ब्यूरो/अमर उजाला, चकिया (चंदौली)
Updated Wed, 30 Mar 2016 04:02 AM IST
विज्ञापन
खेत में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के भभौरा गांव स्थित खेत में मंगलवार को आग लग गई। इसमें तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सहायता से फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। समय से आग बुझ जाने से बड़ा नुकसान होने से बच गया। नुकसान हजारों में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह का खेत भभौरा ग्राम पंचायत के बहेलिया मौजा में है। खेत को गांव के ही गरीब किसान कृपा पाल, रविशंकर, गजारन, सर्वजीत और लालबहादुर पटवन (एक निश्चित धनराशि पर निश्चित अवधि के लिए खेत देना) पर जोतते-बोते हैं। गेहूं की फसल खेत में खड़ी थी।
विज्ञापन
मंगलवार को दोपहर बाद रहस्यमय परिस्थितियों में खेत में आग लग गई। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते कि फसल धू-धू कर जलने लगी। यह देख ग्रामीणों ने शोर मचाया और दौड़ कर मौके पर पहुंचे और लाठी से पीट-पीट कर आग बुझाने लगे। इसी दौरान किसी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी।
विज्ञापन
थोड़ी ही देर में दमकल मौके पहुंच गई और अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। अगलगी में तीन बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल गई। ग्रामीणों के अनुसार यदि समय रहते आग पर काबू न पाया गया होता तो आसपास के खेत भी इसकी जद में आ जाते और बड़े नुकसान से इंकार नहीं किया जा सकता था।