फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WhatsApp espionage case : hackers able to get data from 20 of 121 consumers

व्हाट्सएप जासूसी मामला : 121 में से 20 उपभोक्ताओं का डाटा हासिल कर पाए हैकर

Thu, 05 Dec 2019 04:46 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 05 Dec 2019 04:46 AM IST
सार

  • पेगासस जासूसी मामले में केंद्र ने लोकसभा में दी जानकारी
  • मामले का खुलासा व्हाट्सएप ने खुद 20 मई को किया था
  • रविशंकर प्रसाद ने कहा, सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध

विज्ञापन
WhatsApp espionage case : hackers able to get data from 20 of 121 consumers
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि जासूसी के शिकार हुए 121 व्हाट्सएप उपभोक्ताओं में से सिर्फ 20 का डाटा ही हैकर्स हासिल कर पाए। व्हाट्सएप जासूसी मामले में उपलब्ध जानकारियों की लगातार जांच कर रहा है। उसका अनुमान है कि हैकर्स को सिर्फ 20 उपभोक्ताओं की निजी जानकारी हासिल करने में सफलता मिली होगी। 

विज्ञापन


प्रसाद ने कहा, केंद्र सरकार नागरिकों के निजता के मौलिक अधिकार की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कानून के तहत सरकार ने सख्त नियम बनाए हैं और यह भी सुनिश्चित किया है कि प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाए। इस्राइली साफ्टवेयर पेगासस के जरिये जासूसी का खुलासा व्हाट्सएप ने खुद 20 मई को किया था जिसमें भारत के पत्रकार, मानव अधिकार कार्यकर्ताओं और अन्य हस्तियों समेत 121 उपभोक्ताओं की जासूसी होने का दावा किया गया था।  

विज्ञापन

डाटा चोरी पर भी सरकार सतर्क

प्रसाद ने कहा, दुनिया भर में मोबाइल एप के जरिये डाटा चोरी की घटनाएं हो रही हैं। सरकार इनके प्रति सतर्क है और लोगों की जानकारी चुराने को  बनाए गए एप पर प्रतिबंध लगाने की दिशा में काम कर रही है। कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम इंडिया (सीईआरटी-इन) लगातार इस मुद्दे पर काम कर रही है। सरकार ने ऐसी धोखाधड़ी रोकने के लिए साइबर स्वच्छता केंद्र बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed