{"_id":"5c70571dbdec22736514a1b2","slug":"whatsapp-complaint-will-be-able-to-register-on-threat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप : धमकी पर दर्ज करा सकेंगे शिकायत, मोबाइल नंबर के साथ देना होगा स्क्रीनशॉट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
व्हाट्सएप : धमकी पर दर्ज करा सकेंगे शिकायत, मोबाइल नंबर के साथ देना होगा स्क्रीनशॉट
Sat, 23 Feb 2019 01:40 AM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
whatsapp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक संदेशों और धमकी मिलने की शिकायत दूरसंचार विभाग में दर्ज कराने की सुविधा शुरू की है। पीड़ितों को शिकायत करने के लिए मोबाइल नंबर के साथ संदेश का स्क्रीनशॉट लेना होगा। इसे दूरसंचार विभाग की हेल्पलाइन पर जारी किए ई-मेल पर भेजना होगा। इसके बाद विभाग कार्रवाई करेगा।
पुलवामा हमले के बाद कई लोगों को व्हाट्सएप पर अपमानजनक संदेश और धमकी दी गई। विभाग ने हेल्पलाइन के तौर पर ई-मेल आईडी ccaddn-dot@nic.in बनाई है। अगर किसी को अपमानजनक, आपत्तिजनक, धमकी या अश्लील संदेश मिलता है तो मोबाइल नंबर के साथ संदेश का स्क्रीनशॉट लेकर इस पर भेजें। विभाग के कंट्रोलर कम्युनिकेशंस आशीष जोशी ने ट्वीट किया कि हम जरूरी कार्रवाई के लिए टेलीकॉम कंपनियों और पुलिस प्रमुखों से बात करेंगे।
सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर कई बार व्हाट्सएप संदेशों पर लगाम लगाने का कदम उठाने की बात कही गई, लेकिन दूरसंचार विभाग ने हेल्पलाइन के तौर पर ई-मेल आईडी जारी कर नागरिक के हितों की रक्षा के मामले में बाजी मार ली है।
विज्ञापन
डिजिटलीकरण और इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल के बीच भारत को डिजिटल प्लेटफार्म की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। डिजिटल मंचों की बुनियाद में साइबर सुरक्षा ढांचा होना चाहिए। - रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री

संसदीय समिति के सामने पेश नहीं होंगे ट्विटर के सीईओ
सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैक डॉर्सी 25 फरवरी को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मामलों पर गठित संसदीय समिति के सामने पेश नहीं होंगे। उनकी जगह ट्विटर के लोक नीति प्रमुख कोलिन क्रोवेल को भेजा जाएगा। सोशल मीडिया में नागरिक अधिकारों समेत अन्य मसलों पर संसदीय समिति की बैठक 6 मार्च को होनी है। समिति ने 11 फरवरी को ट्विटर इंडिया के कनिष्ठ अधिकारियों से मिलने से मना करते हुए डॉर्सी को 25 फरवरी को पेश होने को कहा था।
समिति ने कहा था कि वह केवल सीईओ या वैश्विक टीम के वरिष्ठ सदस्य से ही बात करेगी जो भारत में ट्विटर परिचालन से जुड़े अहम फैसले लेता हो। समिति अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। हाल में दक्षिणपंथी संगठन यूथ फॉर सोशल मीडिया डेमोक्रेसी के सदस्यों ने ट्विटर पर दक्षिणपंथ विरोधी रवैये का आरोप लगाया था।