फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Whatever punishment is appropriate will be decided by court says RG Kar deceased doctor father news in hindi

आरजी कर मामला: 'जो भी उचित सजा होगी वह अदालत द्वारा तय की जाएगी', फैसले वाले दिन बोले पीड़िता के पिता

Sat, 18 Jan 2025 12:05 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 18 Jan 2025 12:05 PM IST
सार

महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के पिता ने सीबीआई पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस मामले में सीबीआई ने कुछ नहीं किया। यहां संतुष्टि का कोई सवाल ही नहीं है।

विज्ञापन
Whatever punishment is appropriate will be decided by court says RG Kar deceased doctor father news in hindi
मृतक के पिता - फोटो : ANI

विस्तार

सियालदह सिविल और क्रिमिनल कोर्ट आज आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में फैसला सुनाने के लिए तैयार है। इस बीच मृतिका डॉक्टर के पिता ने कहा कि जो भी उचित सजा होगी वह अदालत द्वारा तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाते रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की तरफ से कुछ भी नहीं करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने कहा, "डीएनए रिपोर्ट में एक नहीं बल्कि चार लड़के और एक लड़की के होने की बात सामने आई है। आरोपियों को सजा मिलने पर हमें कुछ राहत मिलेगी। जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता, तब तक हम अदालत का दरवाजा खटखटाते रहेंगे। हम देश के लोगों से भी समर्थन मागेंगे।" 
विज्ञापन


सीबीआई पर लगाया आरोप
महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के पिता ने सीबीआई पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "इस मामले में सीबीआई ने कुछ नहीं किया। यहां संतुष्टि का कोई सवाल ही नहीं है। हमने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के समक्ष कई सवाल उठाए। हमने कोर्ट से इसका जवाब मांगा है। हमने सीबीआई से जवाब नहीं मांगा, लेकिन कोर्ट ने सारी जिम्मेदारी सीबीआई को सौंप दी।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरजी कर पीड़ित के पिता ने कहा, "इन दो महीनों में अदालत ने सभी सबूतों की समीक्षा की। जो भी उचित सजा होगी वह अदालत तय करेगी।" पिता ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और कानून मंत्री को भी चिट्ठी लिखी, लेकिन उनमें से किसी से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। 

पिछले साल नवंबर में सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओ के संबंध में आरोपपत्र दायर किया। इस आरोपपत्र में संदीप घोष समेत डॉ. आशीष कुमार पांडे, बिप्लप सिंघा, सुमन हाजरा और अफसर अली खान का नाम शामिल है। यह जांच कलकत्ता हाई कोर्ट के एक आदेश के बाद शुरू की गई थी। 


क्या है पूरा मामला?
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना नौ अगस्त की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। आठ अगस्त को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। घटना के दूसरे दिन सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed