{"_id":"6186fa9dab50f836de5881b3","slug":"what-will-be-the-first-thing-that-rahul-gandhi-will-do-if-he-becomes-the-prime-minister-know-what-he-said","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने पर सबसे पहले क्या करेंगे? जानिए उन्होंने क्या कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul Gandhi: राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने पर सबसे पहले क्या करेंगे? जानिए उन्होंने क्या कहा
Sun, 07 Nov 2021 11:22 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:22 AM IST
सार
राहुल गांधी ने तमिलनाडु के एक स्कूल से आए मेहमानों के साथ अपनी बातचीत का एक वीडियो ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा कि उनकी यात्रा ने दिवाली को और भी खास बना दिया। संस्कृतियों का यह संगम हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है और हमें इसे संरक्षित करना चाहिए।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास पर तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के एक स्कूल के एक समूह के लिए दिवाली रात्रिभोज का आयोजन किया। बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि अगर वह प्रधानमंत्री बनते हैं तो सबसे पहले क्या करेंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने तमिलनाडु के एक स्कूल से आए मेहमानों के साथ अपनी बातचीत का एक वीडियो ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा कि उनकी यात्रा ने दिवाली को और भी खास बना दिया। संस्कृतियों का यह संगम हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है और हमें इसे संरक्षित करना चाहिए।
विज्ञापन
ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक मिनट के वीडियो में उनके एक मेहमान ने राहुल गांधी से पूछा कि यदि आप हमारे प्रधान मंत्री बनते ही तो पहला सरकारी आदेश क्या देंगे? इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा, मैं महिलाओं को आरक्षण दूंगा।
विज्ञापन
राहुल गांधी से दूसरा सवाल पूछे जाने पर कि वह अपने बच्चों को क्या सिखाएंगे, उन्होंने कहा, अगर कोई मुझसे पूछे कि आप अपने बच्चे को क्या सिखाएंगे, तो मैं कहूंगा- नम्रता, क्योंकि विनम्रता से आपको समझ मिलती है।
राहुल गांधी ने शुक्रवार को बातचीत के दौरान नई दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास पर अपने मेहमानों के साथ छोले भटूरे खाने के बारे में भी बात की। वीडियो में उपस्थित लोगों में से एक सहभागी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के किसानों के आंदोलन के समर्थन की सराहना की। कहा, यह आंदोलन वास्तव में लोगों के साथ आपकी एकता को दर्शा रहा था।
वीडियो में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी उपस्थित लोगों के साथ बातचीत की और आए हुए सभी मेहमानों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। साथ ही महिलाओं के साथ गाते हुए भी देखा गया।