{"_id":"5d2ca9e18ebc3e6cdf2c8811","slug":"what-message-amit-shah-is-giving-by-responding-in-asaduddin-owaisi-language","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी की भाषा में जवाब देकर क्या संदेश दे रहे हैं अमित शाह?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओवैसी की भाषा में जवाब देकर क्या संदेश दे रहे हैं अमित शाह?
Mon, 15 Jul 2019 09:59 PM IST
अमर शर्मा
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 15 Jul 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमित शाह ने एनआईए बिल पर चर्चा के दौरान अंगुली दिखाई तो सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी भाषा में प्रतिकार किया, लेकिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसमें जरा भी देर नहीं लगाई। तेवर के साथ खड़े हुए और अपने अंदाज में ही असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया का जवाब दे दिया। अमित शाह कुछ इसी अंदाज में संसद के दोनों सदनों में हिस्सा ले रहे हैं। कश्मीर में राष्ट्रपति शासन की अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव लेकर गृहमंत्री संसद में आए थे, तब भी दोनों सदनों में उनका तेवर इसी तरह का था। यहां तक कि लोकसभा में विपक्ष ने केंद्रीय गृहमंत्री पर गुस्सा होकर जवाब देने का आरोप तक लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या था मामला
सोमवार 19 जुलाई को एनआईए बिल पर चर्चा के दौरान बागपत से भाजपा के सांसद और मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर अपना पक्ष रख रहे थे। इस दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सत्यपाल सिंह हैदराबाद की जिस घटना का जिक्र सदन में रख रहे हैं, उसके साक्ष्य भी सदन में रखें। ओवैसी की इस मांग पर शाह खड़े हुए और अंगुली से ईशारा करते हुए विपक्ष के सांसदों को सुनने की आदत डालने की नसीहत दे दी। इस पर ओवैसी खड़े हुए और उन्होंने कहा कि (अंगुली दिखाने पर) हमें डराइए मत। मैं डरने वाला नहीं हूं। शाह ने इस पर ओवैसी को जवाब दिया कि जब आपकी जेहन में डर है तो मैं (शाह) क्या कर सकता हूं।
विज्ञापन
मेरी तरफ से कोई नहीं बोलेगा... लेकिन
संसद में किसी विषय पर चर्चा के दौरान टोका-टोकी आम रही है। लोकतंत्र की पंचायत में इसे सांसद अपना पक्ष रखने की स्वतंत्रता से भी जोड़ते हैं। टोका-टोकी अधिक होने पर सत्ता पक्ष या विपक्ष की तरफ से जरूरत पड़ने पर पार्टियों के वरिष्ठ नेता या जिम्मेदार व्यक्ति सदस्यों को शांत रहने का इशारा करते हैं, लेकिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का अंदाज निराला है। अमित शाह अपनी सीट पर खड़े होते हैं और सदन को आश्वस्त करते हैं उनकी तरफ से अब कोई टोका-टोकी नहीं करेगा, लेकिन जब बोलेंगे (जवाब देंगे) तो विपक्ष की तरफ से कोई न करे? यह शाह की संगठन पर पकड़, अपनी पार्टी के संसदों में विश्वास है कि उनके हस्तक्षेप के बाद सत्ता पक्ष का कोई सांसद नहीं बोलता। हालांकि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस के सांसद इसे केंद्रीय गृहमंत्री का तानाशाही रवैया मानते हैं।
विज्ञापन