फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   What is the condition of a state on animal killings and what is the point?

पशुओं की बिक्री पर रोक के कानून से खुश नहीं हैं देश के कुछ राज्य

Fri, 02 Jun 2017 04:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
amarujala.com- Presented by: आनंद Updated Fri, 02 Jun 2017 04:00 PM IST
विज्ञापन
What is the condition of a state on animal killings and what is the point?
गौहत्या को लेकर पूरे देश में आक्रोश जारी है। पिछले हफ्ते केंद्र सरकार ने पशुओं को बाजार में ना बेचने की अधिसूचना जारी की। सरकार के इस फैसले के बाद पूरा विपक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ खड़ा हो गया है। सरकार के इस फैसले को लेकर कई राज्य नाराज भी दिख रहे हैं।
विज्ञापन


हर जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस मुद्दे पर विपक्ष का कहना है कि मोदी सरकार लोगों पर दबाव नहीं डाल सकती है कि उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। मिजोरम से लेकर पश्निम बंगाल तक हर जगह केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। जानिए पशु हत्या के खिलाफ किस राज्य का क्या है कहना। 
विज्ञापन


मेघालय

मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी ( एनपीपी ) और बीजेपी की गठबंधन सरकार है। एनपीपी और बीजेपी के चीफ कॉनरोड संगमा ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर विरोध दर्ज किया और कहा कि इस फैसले से कई लोगों की सामाजिक, आर्थिक और संस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। मेघालय में चुनावी प्रचार में बीजेपी ने इस बात का वायदा किया था कि अगर वह सत्ता में आती है तो बीफ के दाम कर देगी, और आज बीफ बंद करने की बात कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केरल

What is the condition of a state on animal killings and what is the point?
केंद्र सरकार की अधिसूचना के खिलाफ सबसे ज्यादा विरोध दक्षिणी राज्य में देखने को मिल रहा है। पिछले हफ्ते से केंद्र सरकार के खिलाफ केरल में विरोध प्रदर्शन जारी है। केरल में कई जगहों पर बीफ फेस्ट भी आयोजित किये गये। पिछले हफ्ते यूथ कोंग्रेस के एक नेता ने सार्वजनिक तौर पर एक बछड़े की बलि दी, जिसके बाद पूरे केरला में बवाल हो गया।

पशुहत्या के आरोप में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। गिरफ्तारी के खिलाफ पूरे केरल में जगह जगह पर प्रदर्शन भी हो रहे है। वहीं मुख्यमंत्री पी विजयन ने केंद्र सरकार की पशुहत्या पर प्रतिबंध की अधिसूचना को स्वीकार करने से मना कर दिया है।


मिजोरम

कांग्रेस शासित राज्य मिजोरम ने केंद्र सरकार की इस अधिसूचना को मानने से इनकार कर दिया है। 

त्रिपुरा

मिजोरम की तरह त्रिपुरा सरकार ने भी मोदी सरकार की अधिसूचना को अपनाने से मना कर दिया और कहा कि इससे लोगों की अजीविका को ठेस पहुंचेगी।

तमिलनाडू

What is the condition of a state on animal killings and what is the point?
मोदी सरकार की अधिसूचना का विरोध तमिलनाडु में भी देखने को मिल रहा है। यहां पर ही आईआईटी मद्रास के छात्र को बीफ फेस्ट आयोजन करने पर एबीवीपी के छात्रों ने जमकर पीटा था। जिसके खिलाफ पूरे मद्रास में विरोध प्रदर्शन जारी है। केंद्र की अधिसूचना के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट ने चार हफ्ते की रोक भी लगा दी है। वहीं विपक्षी पार्टी डीएमके ने कई जगह पर बीफ फेस्ट का आयोजन कर रही है। 

नागालैंड

नागालैंड में भी नागा पीपुल्स फ्रंट पार्टी की सरकार है। इस राज्य में भी नागा पीपुल्स फ्रंट और बीजेपी का गठबंधन है। केंद्र सरकार की अधिसूचना पर खुद वहां की सरकार ने स्वीकार करने से मना कर दिया है। 


पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुले तौर पर इस अधिसूचना को मानने से मना कर दिया है। ममता ने कहा कि वह कोई भी असंवैधानिक नियम को नहीं मानेंगी।

कर्नाटक

कर्नाटक के मुख्यमंत्री के सिद्धारमैया ने कहा है कि केंद्र की अधिसूचना को मानना किसी के लिए भी अनिवार्य नहीं होगा। राज्य में कई संस्कृतिक प्रथायें भी है जिसके कारण इस अधिसूचना को माना जरूरी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed