फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   What is special about the whole week including Article 35A and dalit movement

अनुच्छेद 35 ए और 9 अगस्त का भारत बंद सहित जानिए इस सप्ताहभर क्या है खास

Mon, 06 Aug 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Aug 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
What is special about the whole week including Article 35A and dalit movement
Supreme Court
अनुच्छेद 35 ए पर पूरे देश में मामला गर्माया हुआ है। इस मामले में रोज कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है जो देशवासियों का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रहा है। आज ही इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। जिसपर पूरे देश की नजर बनी हुई है। वहीं इस पूरे सप्ताहभर इन बड़ी खबरों पर भी नजर बनी हुई है। जानिए कब क्या होगा। 
विज्ञापन


आज यानी 6 अगस्त सोमवार को अनुच्छेद 35 ए पर सुनवाई तो होगी ही साथ ही दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन की शुरुआत भी होने जा रही है। 

कल यानी 7 अगस्त दिन मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में 3 महिला जज एक साथ शपथ लेंगी। साथ ही चिदंबरम और कार्ति की बेल मामले में भी सुनवाई होगी।  

8 अगस्त दिन बुधवार को वाराणसी में आयुष्मान भारत का सम्मेलन शुरू होने जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ 46 साल बाद जेएनयू में दीक्षांत समारोह होगा।  

9 अगस्त दिन गुरुवार को देशभर में दलित संगठनों ने भारत बंद बुलाया है। इससे पहले 2 अप्रैल को भी दलितों ने भारत बंद बुलाया था। जिसमें करीब एक दर्जन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं दूसरी तरफ इसी दिन महाराष्ट्र में चल रहे मराठा आंदोलन का नेतृत्व कर रहे लोगों ने एक महारैली का आयोजन किया है। 
विज्ञापन


10 अगस्त दिन शुक्रवार को संसद के मानसून सत्र का समापन होगा। इसी दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रायपुर जाएंगे।  

11 अगस्त दिन शनिवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पश्चिम बंगाल जाएंगे। वह एनआरसी ड्राफ्ट आने के बाद पहली बार राज्य का दौरा करेंगे। वहीं साल का तीसरा और आखिरी सूर्यग्रहण भी दिखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed