फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   what is national pension scheme know its benefits

क्या है राष्ट्रीय पेंशन योजना, जानिए इसके फायदे

Sun, 05 Aug 2018 10:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Aug 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
what is national pension scheme know its benefits
पेंशन फंड

आम तौर पर राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) का नाम हर किसी ने सुना होगा, लेकिन बहुत कम ही लोगों को पता होता है कि आखिर यह योजना है क्या और इसका लाभ कोई कैसे ले सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) क्या है और इसमें कौन निवेश कर सकता है और उससे ग्राहक का फायदा क्या होगा? 

विज्ञापन


राष्ट्रीय पेंशन योजना भारत सरकार द्वारा पेश की गई एक रिटायरमेंट स्कीम है। इसे 1 जनवरी, 2004 को लॉन्च किया गया था। शुरुआत में एनपीएस सरकार में भर्ती होने वाले नए कर्मचारियों (सशस्त्र सेना बलों के अलावा) के लिए शुरू की गई थी, लेकिन 1 मई 2009 से यह स्वैच्छिक आधार पर असंगठित क्षेत्र के कामगारों सहित देश के सभी नागरिकों को प्रदान की जा रही है। 
विज्ञापन


किसे मिलेगी यह सुविधा  

देश का कोई भी नागरिक (जिसकी उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच हो) अपने रिटायरमेंट के लिए इस योजना में निवेश कर सकता है। उसे इस योजना का लाभ मिलेगा। सेवानिवृति यानी 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद आप अपना खाता बंद कर सकते हैं। इस दौरान आप अपनी निवेश की गई राशि से कुछ पैसा एकमुश्त निकाल सकते हैं और बाकी बचे पैसों से आपको एक वार्षिकी उत्पाद (एन्यूटी प्लान) खरीदना होता है। उसी एन्यूटी प्लान के हिसाब से निवेश करने वाले व्यक्ति को एक निश्चित धनराशि पेंशन के रूप में मिलने लगती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे खुलवाएं एनपीएस खाता 

देश के लगभग सभी सरकारी और निजी बैंकों में प्वाइंट ऑफ प्रेजेंस बनाए गए हैं, जहां एनपीएस खाता खुलवाया जा सकता है। इस योजना के तहत दो तरह के अकाउंट खोले जाते हैं, टियर-1 और टियर-2। 

क्या होता है टियर-1 और टियर-2 खाता

टियर-1 अकाउंट में निवेश को कभी भी निकाला नहीं जा सकता है। 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ही इसमें से पैसा निकाल सकते हैं। यह अकाउंट खोलने के लिए न्यूनतम 500 रुपये धनराशि की जरूरत होती है और इसके तहत न्यूनतम 500 रुपये का मासिक योगदान दिया जा सकता है।  

वहीं, टियर-2 के निवेश को किसी भी समय निकाला जा सकता है। यह एक साधारण सेविंग अकाउंट की तरह है। यह अकाउंट खोलने के लिए न्यूनतम 1,000 रुपये धनराशि की जरूरत होती है और इसके तहत न्यूनतम 250 रुपये का मासिक योगदान दिया जा सकता है। 

एनपीएस में निवेश की गई राशि का प्रबंधन पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण करता है। इससे पंजीकृत और निर्देशों पर चलने वाले फंड मैनेजर ही इस फंड का प्रबंधन करते हैं। इनमें आईसीआईसीआई प्रू पेंशन फंड, एलआईसी पेंशन फंड, एसबीआई पेंशन फंड और रिलायंस कैपिटल पेंशन फंड प्रमुख हैं।  

इनकम टैक्स का भी मिलेगा फायदा 

सरकारी या निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी एनपीएस खाते में कितनी भी रकम जमा कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 10 फीसदी तक की जमा रकम पर ही टैक्स का फायदा मिलेगा। एनपीएस के तहत मिलने वाली टैक्स छूट धारा 80-सी की सीमा 1 लाख रुपये के भीतर ही है।  

कैसे मिलेगा फायदा 

मान लिया कि आपने 60 वर्ष की आयु तक अपने एनपीएस खाते में 10 लाख रुपये जमा किए हैं। ऐसे में इन 10 लाख रुपयों में से आपको 40 फीसदी यानी 4 लाख रुपये का एक एन्यूटी प्लान खरीदना अनिवार्य है, जबकि बाकी बचे 6 लाख रुपये आप कभी भी निकाल सकते हैं। हालांकि अगर आप चाहें तो पूरे पैसों का भी एन्यूटी प्लान खरीद सकते हैं। 

अगर मान लें कि आपने पूरे 10 लाख रुपये का एन्यूटी प्लान खरीद लिया है और उस समय एन्यूटी का ब्याज दर 6 फीसदी चल रहा है तो बीमा कंपनी आपसे 10 लाख रुपये लेकर आपको आजीवन हर साल 60,000 रुपये देगी। अगर आप मासिक आय का विकल्प चुनते हैं तो आपको हर माह 5,000 रुपये मिलते रहेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed