फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   What did these five big countries say on US attack on Syria, This is India reaction

सीरिया पर अमेरिकी हमले पर इन पांच बड़े देश ने क्या कहा, भारत का ये है रुख

Sat, 14 Apr 2018 08:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Apr 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
What did these five big countries say on US attack on Syria, This is India reaction
pm modi - फोटो : PTI
सीरिया में रासायनिक हमले की भारत ने निंदा करते हुए आर्गनाइजेशन फॉर द प्रोहिबेशन ऑफ केमिकल वेपंस (ओपीसीवी) से घटना की जांच की मांग की है। भारत ने साथ ही सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। 
विज्ञापन


भारतीय विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, ‘भारत हालात पर करीब नजर बनाए हुए है। यदि रासायनिक हमले की बात सच है तो यह निंदनीय है।’ 

भारत का बयान उस वक्त आया है जब सीरिया के डूमा शहर में कथित रसायनिक हमले के जवाब में अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने सीरिया की राजधानी दमिश्क पर हवाई हमले किए हैं। 
विज्ञापन

इन पांच बड़े देशों ने ये कहा

What did these five big countries say on US attack on Syria, This is India reaction
Syria
इस हमले ने सीरिया और यहां के नागरिकों को आतंक के खिलाफ और सख्ती से खड़े होने को मजबूत किया है। हम देश की इंच-इंच जमीन से आतंकवाद को मिटाएंगे। -बशर-अल-असद, राष्ट्रपति, सीरिया

अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने हमले में सीरिया के रासायनिक हथियार के बड़े भंडार को नष्ट कर दिया है। - जेवाई ली ड्रियन, विदेश मंत्री, फ्रांस

सीरिया में संयुक्त कार्रवाई का स्पष्ट संदेश है कि हम रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के खिलाफ हैं। - टेरिजा मे, प्रधानमंत्री, ब्रिटेन

इस हमले ने अंतरराष्ट्रीय संबंधों की पूरी व्यवस्था को ध्वस्त करने का काम किया है। डूमा में रासायनिक हमले का पूरा मामला ही फर्जी है। - व्लादिमिर पुतिन, राष्ट्रपति, रूस 

दमिश्क पर हवाई हमले अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है। हम इसकी निंदा करते हैं। - चीन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed