Indian Railways: रेलवे ने कई रूट्स पर दोबारा चलाईं स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
कोरोना के मामले घटते ही ट्रेनों में यात्रियों की वेटिंग लिस्ट एक बार फिर लंबी होने लगी है। ऐसे में पश्चिम रेलवे ने विशेष ट्रेनों की सेवा को पूरी तरह से आरक्षित ट्रेन के रूप में बदलने का फैसला किया। हालांकि, उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
विस्तार
देश में कोरोना की दूसरी लहर का असर अब थोड़ा कम होने लगा है। ऐसे में लोगों ने अपने राज्यों से महानगरों में लौटना शुरू कर दिया। इसका असर ट्रेनों पर दिखने लगा है। कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट काफी लंबी हो गई है, जिसके चलते मुसाफिरों को टिकट नहीं मिल रहा। ऐसे में पश्चिम रेलवे ने विशेष ट्रेनों की सेवा को पूरी तरह से आरक्षित ट्रेन के रूप में उसी शेड्यूल पर बहाल और विस्तारित करने का निर्णय लिया है।
इन ट्रेनों में बदला जाएगा रैक
जानकारी के मुताबिक, पश्चिम रेलवे ने मुसाफिरों की सहूलियत के लिए 19051/52 वलसाड-मुजफ्फरपुर श्रमिक एक्सप्रेस, 12243/44 वलसाड-कानपुर सेंट्रल उद्योगकर्मी एक्सप्रेस और 12937/38 गांधीधाम-हावड़ा गरबा एक्सप्रेस के पारंपरिक रैक को एलएचबी रैक से बदलने का निर्णय लिया है।
पश्चिम रेलवे ने शुरू कीं ये ट्रेनें
पश्चिम रेलवे ने ट्वीट करके ट्रेनों के बारे में जानकारी दी। रेलवे की इस लिस्ट में 14 ट्रेनों के नाम हैं। इसके मुताबिक, 09005/09006 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन 11 जून से हर शुक्रवार बांद्रा से रवाना होगी। वहीं, 14 जून से हर सोमवार बरौनी से बांद्रा लौटेगी। 09011/09012 उधना से दानापुर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन 7 जून से हर सोमवार उधना से रवाना होगी। यह ट्रेन 9 जून से हर बुधवार दानापुर से वापसी करेगी।
सप्ताह में दो दिन चलेगी यह ट्रेन
09035/09036 मुंबई सेंट्रल से मंडुआडीह स्पेशल ट्रेन 8 जून से हर मंगलवार व शुक्रवार को मुंबई सेंट्रल से रवाना होगी। यह ट्रेन मंडुआडीह से 10 जून से हर गुरुवार व रविवार को वापसी करेगी। रेलवे ने सप्ताह में तीन दिन चलने वाली स्पेशल ट्रेन का भी एलान किया। 09049/09050 मुंबई सेंट्रल-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन 8 जून से हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रवाना होगी। समस्तीपुर से यह ट्रेन 10 जून से हर गुरुवार, शनिवार और सोमवार को लौटेगी।
Due to heavy waiting list of passengers it has been decided to restore/extension, the service of following special trains as Fully Reserved Train on same schedule. Train wise restoration/extension of day & date are as under - pic.twitter.com/JFdKJsHZJP
— DRM - Mumbai Central, WR (@drmbct) June 3, 2021
उत्तर रेलवे ने रद्द कीं ये ट्रेनें
बता दें कि उत्तर रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द भी किया है। रेलवे ने अंबाला डिविजन के सरहिंद स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते राजकोट डिविजन से होकर जाने वाली कुछ स्पेशल ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया।
ये हैं रद्द होने वाली ट्रेनें
| तारीख | ट्रेन नंबर | रूट |
| 27 जून | 04680 | श्री वैष्णो देवी कटरा-जामनगर स्पेशल |
| 28 जून | 04678 | श्री वैष्णो देवी कटरा-हापा स्पेशल |
| 29 जून | 04677 | हापा-श्री वैष्णो देवी कटरा स्पेशल |
| 30 जून | 04679 | जामनगर-श्री वैष्णो देवी कटरा स्पेशल |