फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Western Railway will run 12 pairs of festival special trains 2020 special trains for dussehra 2020 special trains for diwali 2020

त्योहारों पर मेहरबान रेलवे चलाएगी 24 पर्व विशेष रेलगाड़ियां, बुकिंग चालू

Sat, 17 Oct 2020 03:06 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 17 Oct 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Western Railway will run 12 pairs of festival special trains 2020 special trains for dussehra 2020 special trains for diwali 2020
Railways - फोटो : For Representation Only

पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) ने कहा है कि दशहरा और दीपावली त्योहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधाओं के लिए 12 जोड़ी विशेष रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी, जो 156 फेरे लगाएंगी। 

विज्ञापन


डब्ल्यूआर ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि इन 12 जोड़ी विशेष रेलगाड़ियों में से पांच जोड़ी ब्रांदा टर्मिनस से, दो-दो जोड़ी इंदौर और उधना से वहीं एक-एक जोड़ी ओखा, पोरबंदर और गांधीधाम स्टेशनों से चलेंगी। 

विज्ञापन


 

17 से 22 अक्तूबर के बीच शुरू होगी बुकिंग
रेलवे की विज्ञप्ति के अनुसार, "सभी रेलगाड़ियां विशेष रेलगाड़ियों के तौर पर चलाई जाएंगी और उनका विशेष किराया होगा।" यह रेलगाड़ियां पूरी तरह से आरक्षित होंगी और इनके लिए बुकिंग 17 से 22 अक्टूबर के बीच होगी। वहीं, यात्रा के दौरान मुसाफिरों को कोविड-19 के प्रोटोकॉल और सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा। 


20 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच चलेंगी 392 स्पेशल ट्रेनें
भारतीय रेलवे ने त्यौहारों को देखते हुए 196 जोड़ी यानी 392 स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इन्हें फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के नाम से चलाया जाएगा। दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान छुट्टियों की वजह से यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कोलकाता, पटना, वाराणसी, लखनऊ समेत अन्य जगहों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें 20 अक्तूबर से 30 नवंबर तक ही चलेंगी। 

राजस्थान के लिए 13 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें
त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने राजस्थान से जुड़े यात्रियों की सुविधा के लिए 13 जोड़ी त्यौहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के उपमहाप्रबन्धक लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार विशेष ट्रेनों में पूरी तरह से आरक्षित सेवाएं होंगी। 

इनमें अजमेर-दादर-अजमेर सुपरफास्ट स्पेशल (त्रि-साप्ताहिक), श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस- श्रीगंगानगर प्रतिदिन स्पेशल, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल, बीकानेर-दादर-बीकानेर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल, जयपुर-पुणे-जयपुर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल और भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शामिल है। 

इनके अलावा रेलवे जयपुर- इंदौर-जयपुर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल, अजमेर-सियालदाह-अजमेर प्रतिदिन सुपरफास्ट स्पेशल, उदयपुर सिटी-न्यूजलपाईगुडी-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल, जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल, जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल, जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल और बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल चलाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed