फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Western railway started five special train from surat indore to muzaffarpur darbhanga khagaria see train schedule

आज से पांच नई विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू, देखें पूरा शेड्यूल

Mon, 09 Nov 2020 11:41 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 09 Nov 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
Western railway started five special train from surat indore to muzaffarpur darbhanga khagaria see train schedule
indian railway - फोटो : social media

कोरोना महामारी की वजह से मार्च में पूरे देश में लॉकडाउन की स्थिति थी, जिसके परिणामस्वरुप ट्रेनों के संचालन को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। हालांकि मई से धीरे-धीरे लॉकडाउन में रियायतें मिलने लगी और अब देश में अनलॉक के तहत कई व्यवस्थाएं खुल चुकी हैं।

विज्ञापन


भारतीय रेलवे ने पहले श्रमिकों और प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेन के संचालन की शुरुआत की लेकिन धीरे-धीरे मालगाड़ी और दूसरी ट्रेनों का संचालन भी शुरू कर दिया। अब इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए पश्चिमी रेलवे ने नौ नवंबर 2020 यानि सोमवार से पांच और ट्रेनों के संचालन को प्रभावी बनाया है। 
विज्ञापन


ये एक मार्ग विशेष ट्रेनों होंगी, इसमें सूरत-दरभंगा, सूरत-सहरसा, इंदौर-खगरिया और इंदौर मुजफ्फरपुर शामिल हैं। ये सभी ट्रेनें आरक्षित ट्रेन के रूप में चलेंगी। इन विशेष ट्रेनों का किराया भी विशेष होगा। आइए इन पांचों ट्रेन के प्रस्थान और आगमन को ज्यादा डिटेल में जानते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर-मुजफ्फरपुर (09311)

  • प्रस्थान - इंदौर, 7.30 बजे (सोमवार)
  • आगमन - मुजफ्फरपुर, 10.15 बजे (मंगलवार) 
  • सेवा का दिन - नौ नवंबर, 2020 (एकल यात्रा)
  • संयोजन - एसी थ्री टीयर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सीटिंग कोच
  • कहां-कहां रुकेगी - उज्जैन, बीना, कटनी मुरवारा, मनिकपुर, प्रयागराज छियोकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा और पाटलिपुत्र स्टेशन।

इंदौर-मुजफ्फरपुर (09315)

  • प्रस्थान - इंदौर, 7.30 बजे (मंगलवार)
  • आगमन - मुजफ्फरपुर, 10.15 बजे (बुधवार) 
  • सेवा का दिन - दस नवंबर, 2020 (एकल यात्रा)
  • संयोजन - एसी थ्री टीयर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सीटिंग कोच
  • कहां-कहां रुकेगी - उज्जैन, बीना, कटनी मुरवारा, मनिकपुर, प्रयागराज छियोकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा और पाटलिपुत्र स्टेशन।

सूरत-दरभंगा (09583)

  • प्रस्थान - सूरत, 23.50 बजे (गुरुवार)
  • आगमन - दरभंगा, 12.15 बजे (शनिवार) 
  • सेवा का दिन - 12 नवंबर, 2020 (एकल यात्रा)
  • संयोजन - एसी थ्री टीयर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सीटिंग कोच
  • कहां-कहां रुकेगी - नंदुरबार, अमलनेर, भुसावल जंक्शन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, इटरासी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज रामबाण, ज्ञानपुर रोड, मंडुआडीह, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर।

सूरत-सहरसा (09581)

  • प्रस्थान - सूरत, 17.30 बजे (गुरुवार)
  • आगमन - दरभंगा, 3.55 बजे (शनिवार) 
  • सेवा का दिन - 12 नवंबर, 2020 (एकल यात्रा)
  • संयोजन - एसी थ्री टीयर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सीटिंग कोच
  • कहां-कहां रुकेगी - नंदुरबार, भुसावल जंक्शन, इटरासी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छियोकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, पटना, बरौनी जंक्शन, बेगूसराय और खगरिया स्टेशन।

इंदौर-खगरिया (09317)

  • प्रस्थान - इंदौर, 18.00 बजे (शुक्रवार)
  • आगमन - खगरिया, 1.30 बजे (रविवार) 
  • सेवा का दिन - 13 नवंबर, 2020 (एकल यात्रा)
  • संयोजन - एसी थ्री टीयर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सीटिंग कोच
  • कहां-कहां रुकेगी - उज्जैन, बीना, कटनी मुरवारा, मनिकपुर, प्रयागराज छियोकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पाटलिपुत्र और बरौनी स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed