फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Western Railway launches Yatri app for live tracking of trains

Railways: पश्चिम रेलवे ने मुंबई में 'यात्री ऐप' किया लॉन्च, अब ट्रेनों की लाइव लोकेशन ट्रैक करना होगा आसान

Thu, 06 Apr 2023 01:10 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 06 Apr 2023 01:10 AM IST
सार

पश्चिमी रेलवे पश्चिम रेलवे ने अपने सभी ईएमयू में जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस स्थापित किया है, इस ऐप से स्थानीय ट्रेनों का वास्तविक समय और स्थान पता लग सकेगा।

विज्ञापन
Western Railway launches Yatri app for live tracking of trains
लोकल ट्रेन - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम रेलवे के मुंबई विभाग ने बुधवार को 'यात्री ऐप' लॉन्च किया, इससे मुबंई में यात्रा करने वाले यात्री ट्रेन को लाइव ट्रैक कर सकेंगे। यात्री ऐप  एक लाइव-ट्रैकिंग एप्लिकेशन है।

विज्ञापन


पश्चिमी रेलवे पश्चिम रेलवे ने अपने सभी ईएमयू में जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस स्थापित किया है, इस ऐप से स्थानीय ट्रेनों का वास्तविक समय और स्थान पता लग सकेगा।
विज्ञापन


पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पश्चिमी रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्रा ने रेलवे अधिकारियों और अन्य व्यक्तियों की उपस्थिति में चर्चगेट स्टेशन के समीप ऐप लॉन्च किया। इस ऐप से दक्षिण मुंबई में चर्चगेट स्टेशन और आसपास के पालघर जिले में दहानू के बीच फैले उपनगरीय नेटवर्क पर ट्रेनों की लाइव लोकेशन पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमित ठाकुर ने कहा कि एक निजी फर्म के सहयोग से विकसित इस ऐप से यात्री न केवल मोबाइल पर ट्रेन की लाइव लोकेशन प्राप्त कर सकेंगे, बल्कि उसे चलते हुए भी देख सकेंगे। उनके मुताबिक यात्री काफी आसानी से लाइव स्थान देख सकते हैं। यात्री सीधे नक्शे पर निकटतम स्टेशनों को ढूंढ सकते हैं, स्रोत स्टेशन टाइप करें और अपनी पसंद की ट्रेन को ट्रैक करें ताकि वे यह पता लगा सकें कि वे ट्रेन से कितने करीब या दूर हैं।

यात्री ऐप के जरिए यात्रियों के पास महत्वपूर्ण रेलवे और चिकित्सा आपातकालीन संपर्क नंबरों तक आसानी से पहुंच होगी और यात्री आस-पास के पर्यटन स्थलों और नजदीकी स्टेशनों पर जाने के लिए ऐप का उपयोग कर सकते हैं। पश्चिम रेलवे ने कहा कि ऐप दिव्यांगजन के अनुकूल भी है।


अधिकारी ने कहा कि वॉयस कमांड के जरिए मोबाइल फोन चलाने वाले दिव्यांग यात्री गूगल असिस्टेंट की मदद से आसानी से अपनी ट्रेन की लाइव लोकेशन का पता लगा सकते हैं। मध्य रेलवे ने पिछले जुलाई में ऐप के जरिए अपनी उपनगरीय ट्रेनों की लाइव ट्रैकिंग शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed