{"_id":"636338c11ac88347655ccb44","slug":"western-disturbance-to-impact-weather-in-north-india-know-imd-forecast","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Updates: पश्चिमी विक्षोभ से बिगड़ेगा उत्तर भारत का मौसम, जानिए कहां होगी वर्षा व बर्फबारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Updates: पश्चिमी विक्षोभ से बिगड़ेगा उत्तर भारत का मौसम, जानिए कहां होगी वर्षा व बर्फबारी
Thu, 03 Nov 2022 09:13 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 03 Nov 2022 09:13 AM IST
सार
हिमालय में एक नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका शुक्रवार से देश के उत्तरी राज्यों पर असर पड़ेगा। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश होगी। शुक्रवार व शनिवार को इसका प्रभाव ज्यादा नजर आएगा। पहाड़ों पर बर्फबारी होगी तो मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम, केदारनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के उत्तरी राज्यों में मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस सप्ताहांत जम्मू, लद्दाख, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छुटपुट रूप से हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग द्वारा गुरुवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार हिमालय में एक नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका शुक्रवार से देश के उत्तरी राज्यों पर असर पड़ेगा। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश होगी। शुक्रवार व शनिवार को इसका प्रभाव ज्यादा नजर आएगा। पहाड़ों पर बर्फबारी होगी तो समीपवर्ती मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी।
विज्ञापन
अगले पांच दिन यहां होगी भारी बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों में तमिलनाडु, पुडुचेरी व केरल में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर बना हुआ है। इसके चलते एक द्रोणिका उत्तरी कर्नाटक तक बनी हुई है। वहीं, उत्तर-पूर्वी हवाएं उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों की ओर चल रही है। इसलिए इन तीनों राज्यों व आसपास के क्षेत्रों में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम तो कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन
आईएमडी ने कहा कि जम्मू, लद्दाख, कश्मीर, पीओके के गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद तथा हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जबकि, उत्तराखंड में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
उत्तर-पूर्वी मानसून सक्रिय, यहां हुई वर्षा
निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय रहा। इसके असर से तटीय आंध्र प्रदेश तटीय तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश और हिमपात हुआ। आंतरिक तमिलनाडु में हल्की बारिश हुई।