फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Women Teacher stripped naked by miscreants for scolding Muslim girl student

West Bengal: छात्रा को डांटा तो परिजन हुए आग बबूला, स्कूल में घुसकर शिक्षिका को निर्वस्त्र कर पीटा

Mon, 25 Jul 2022 08:08 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 25 Jul 2022 08:08 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि छात्रा खास समुदाय से संबंध रखती थी। कथित तौर पर वह स्कूल में हिजाब पहनकर आई थी। इसी बात पर शिक्षिका ने उसे डांटा था और क्लास से बाहर कर दिया था। 

विज्ञापन
West Bengal Women Teacher stripped naked by miscreants for scolding Muslim girl student
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल में शिक्षिका ने छात्रा को किसी बात पर डांट दिया तो परिजन आग बबूला हो गए। उन्होंने स्कूल में घुसकर हंगामा काटा और महिला शिक्षक को निर्वस्त्र कर जमकर पीटा। बताया जा रहा है छात्रा अल्पसंख्यक समुदाय से संबंध रखती है। पुलिस ने इस मामले में 35 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 

विज्ञापन


घटना हिली थाना क्षेत्र के त्रिमोहिनी प्रताप चंद्र हाईस्कूल की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को किसी बात पर महिला शिक्षिका ने छात्रा को डांट दिया था। इसके बाद शुक्रवार को छात्रा के परिजन स्कूल पहुंच गए और प्रधानाचार्य से इसकी शिकायत की। इसी दौरान बात बढ़ गई और वे महिला शिक्षिका के कमरे में पहुंच गए और उसके साथ अभद्रता करने लगे। बताया जा रहा है, इस दौरान परिजनों व उनके साथियों ने महिला को निर्वस्त्र कर दिया और उसे जमकर पीटा। 
विज्ञापन


पुलिस ने संभाली स्थिति
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल स्कूल पहुंच गया और मामले को शांत कराया। शनिवार को स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर आपत्ति जताई और सड़क जाम कर दी। इसके बाद पुलिस हरकर में आई और मामला दर्ज किया। इस मामले में अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खास समुदाय से आती है छात्रा 
बताया जा रहा है कि छात्रा खास समुदाय से ताल्लुक रखती है। भाजपा की युवा विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुणज्योति तिवारी ने बताया कि नौवीं की छात्रा ने हिजाब पहन रखा था। इसी बात को लेकर उसे शिक्षिका ने डांटा था और उसे क्लास से बाहर कर दिया था। उन्होंने घटना का वीडियो भी ट्विटर पर साझा किया है। इस मामले में भाजपा सांसद व प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार ने इलाके का दौरा किया। उन्हाेंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed