फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Woman sets fire to her father after eating food with him in a restaurant in Kolkata

कोलकाता: महिला ने रेस्तरां में साथ भोजन करने के बाद पिता को लगा दी आग

Tue, 23 Mar 2021 07:34 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 23 Mar 2021 07:34 AM IST
सार

  • कोलकाता में 22 वर्षीय एक महिला ने रेस्तरां ले जाकर अपने पिता को भोजन कराने और शराब पिलाने के बाद उनकी कथित रूप से हत्या कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि महिला रविवार रात अपने पिता के साथ रात का भोजन करने के लिए रेस्तरां गई थी और जहां उसने अपने पिता को शराब पिलाई।

विज्ञापन
West Bengal: Woman sets fire to her father after eating food with him in a restaurant in Kolkata
केरोसिन से जलाया - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब महिला का पिता (56) हुगली नदी के किनारे सो गया, तो उसने अपने पिता पर मिट्टी का तेल डालकर कथित रूप से आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और महिला ने भी अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पार्क सर्कस के निकट क्रिस्टोफर रोड निवासी महिला को उसके एक रिश्तेदार की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने कहा, महिला ने पूछताछ के दौरान आरोप लगाया कि जब वह छोटी थी, तभी उसकी मां की मौत हो गई थी और इसके बाद उसके पिता ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था, लेकिन महिला के विवाह के बाद यह बंद हो गया।
विज्ञापन


महिला की शादी टूटने के बाद वह जब घर लौटी तो उसके उत्पीड़न का सिलसिला फिर से शुरू हो गया। उन्होंने कहा, हम उसके दावों का सत्यापन कर रहे हैं। महिला को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 29 मार्च तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed