फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal visva bharati university plaque political row governor intervenes after cm mamata banerjee warning

West Bengal: विश्व भारती विश्वविद्यालय में पट्टिका विवाद गहराया, सीएम की चेतावनी के बाद राज्यपाल की हुई एंट्री

Fri, 27 Oct 2023 02:05 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 27 Oct 2023 02:05 PM IST
सार

सीएम ममता बनर्जी ने भी इसके खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। विवाद बढ़ने के बाद राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस पूरे विवाद पर कुलपति से स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन
west bengal visva bharati university plaque political row governor intervenes after cm mamata banerjee warning
विश्वविद्यालय में पट्टिका को लेकर हुआ विवाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व भारती विश्वविद्यालय में पट्टिका विवाद गहरा गया है, जिसके बाद राज्यपाल सीवी आनंद बोस की भी इस विवाद में एंट्री हो गई है। राज्यपाल ने पूरे विवाद पर कुलपति से स्पष्टीकरण मांग लिया है। बता दें कि विश्व भारती विश्वविद्यालय को बीते दिनों यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया था। जिसके बाद विश्वविद्यालय में जगह-जगह पट्टिका लगा दी गईं थी, जिसमें इस केंद्रीय विश्वविद्यालय को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल होने की जानकारी दी गई थी लेकिन इस पट्टिका में विश्वविद्यालय की स्थापना करने वाले गुरु रबिंद्र नाथ टैगोर का नाम ही नदारद था।
विज्ञापन


राज्यपाल बोले- गुरुदेव का सम्मान होना चाहिए
विश्व विद्यालय में लगी पट्टिकाओं में प्रधानमंत्री और कुलपति के ही नाम दिए गए थे। जिसे लेकर राजनीतिक विवाद हो गया। टीएमसी और विश्वविद्यालय के कई अध्यापकों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। शुक्रवार को इसके विरोध में टीएमसी कार्यकर्ता विश्वविद्यालय के सामने इकट्ठा हुए और नारेबाजी की। सीएम ममता बनर्जी ने भी इसके खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। विवाद बढ़ने के बाद राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस पूरे विवाद पर कुलपति से स्पष्टीकरण मांगा है। राज्यपाल का भी मानना है कि गुरुदेव टैगोर महानता की निशानी है और बंगाल और पूरे भारत का मान हैं। नई पट्टिका में उनका सम्मान होना चाहिए।
विज्ञापन


सीएम ने दी आंदोलन की चेतावनी
गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि सिर्फ टैगोर की वजह से शांतिनिकेतन को यूनेस्को विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है लेकिन इन्होंने (केंद्र सरकार) पट्टिका से उनका नाम ही हटा दिया। हम अभी तक दुर्गा पूजा की वजह से शांत रहे लेकिन अब इसे लेकर आंदोलन किया जाएगा। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह सिर्फ अस्थायी पट्टिका है और जल्द ही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की मंजूरी के बाद नई पट्टिका लगाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed