फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Violence erupts in hawrah's shayampur during durga puja celebration, BJP slams TMC

West Bengal: श्यामपुर में दुर्गा पूजा समारोह में बवाल; विसर्जन घाट पर पथराव, सुवेंदु अधिकारी ने सरकार को घेरा

Mon, 14 Oct 2024 11:04 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 14 Oct 2024 11:04 AM IST
सार

मामले में हावड़ा ग्रामीण पुलिस ने कहा कि दुर्गा पूजा समारोह के दौरान अशांति भड़की, जिसके कारण एक समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और स्थिति अब नियंत्रण में है, सोमवार से इलाके में धारा 144 लागू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
West Bengal: Violence erupts in hawrah's shayampur during durga puja celebration, BJP slams TMC
सांकेतिक तस्वीर / सुवेंदु अधिकारी, भाजपा नेता - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में बीते रविवार को दुर्गा पूजा समारोह के दौरान हावड़ा जिले के श्यामपुर इलाके में हिंसा भड़क उठी, जिसकी वजह से काफी अशांति फैल गई। जानकारी के मुताबिक कुछ अज्ञात लोगों ने दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगा दी, जिसके बाज स्थानीय राजनीतिक नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


आज से प्रभावित इलाक में धारा-144 लागू
वहीं इस मामले में हावड़ा ग्रामीण पुलिस ने कहा कि दुर्गा पूजा समारोह के दौरान अशांति भड़की, जिसके कारण एक समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और स्थिति अब नियंत्रण में है, सोमवार से इलाके में धारा 144 लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस पर भी किया गया हमला
हावड़ा (ग्रामीण) की पुलिस अधीक्षक स्वाति भंगालिया ने बताया कि, हावड़ा जिले में, एक मूर्ति को लेकर एक मुद्दे के कारण दुर्गा पूजा समारोह के दौरान अशांति फैल गई, जिसके कारण एक समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। कुछ लोग मामले को सुलझाने के लिए पुलिस स्टेशन आए। हमने उनसे चर्चा की, उनकी शिकायतें सुनीं और मामला दर्ज कर गिरफ्तारियां कीं। कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला भी किया, जिसके कारण पुलिस ने कार्रवाई की और आगे और गिरफ्तारियां कीं। हमें कुछ पूजा पंडालों में तोड़फोड़ की भी खबरें मिलीं, और हमने तुरंत स्थिति की जांच के लिए पुलिस को भेजा। स्थिति अब नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुवेंदु अधिकारी ने सरकार को घेरा
इधर विपक्ष के नेता और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने हिंसा की निंदा की और राज्य और जिला पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसमें प्रदर्शनकारियों को टायर जलाते और जलंता पूजा मंडल में तोड़फोड़ करते हुए दिखाया गया।



सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान कुछ लोगों ने पत्थरबाजी भी की। उन्होंने कहा, उन्होंने श्यामपुर बाजार व्यवसायी समिति पूजा पंडाल में मूर्तियों को आग लगा दी और अन्य पंडालों में भी तोड़फोड़ की। उनमें से कुछ ने विसर्जन घाट पर भी पत्थरबाजी की। इस मामले में उन्होंने बंगाल के गृह सचिव से तत्काल हस्तक्षेप करने का आह्वान किया और पुलिस से सामान्य स्थिति बहाल होने तक स्थिति पर नजर रखने का आग्रह किया।

अमित मालवीय ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
वहीं भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि श्यामपुर पुलिस स्टेशन में प्रतिनियुक्ति सौंपने के बाद अपराधियों के एक समूह ने दुर्गा पूजा पंडालों और पवित्र मूर्तियों को निशाना बनाकर उत्पात मचाया। मालवीय ने इन कार्रवाइयों की आलोचना करते हुए कहा कि यह घोर बर्बरता है जिसने सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को अपवित्र किया है।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed