फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Violence breaks out during Asansol bypoll voting to Lok Sabha seat Agnimitra Paul, shatrughan sinha

बंगाल उपचुनाव: आसनसोल में भड़की हिंसा, जमकर भांजी गईं लाठियां, भाजपा उम्मीदवार की कार पर हमला

Tue, 12 Apr 2022 10:48 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आसनसोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आसनसोल Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 12 Apr 2022 10:48 AM IST
सार

भाजपा के उम्मीदवार अग्निमित्र पॉल ने आरोप लगाया कि टीएमसी के लोगों ने हमारे सुरक्षाकर्मी को बांस के डंडों से पीटा। ममता बनर्जी कितनी भी कोशिश कर लें, भाजपा यहां जीत रही है।

विज्ञापन
West Bengal Violence breaks out during Asansol bypoll voting to Lok Sabha seat Agnimitra Paul, shatrughan sinha
मतदान के दौरान भड़की हिंसा - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मतदान के दौरान हिंसा भड़क उठी। इस दौरान जमकर लाठियां भांजी गईं और इस हिंसा में कई लोग घायल भी हो गए। भाजपा के उम्मीदवार अग्निमित्र पॉल ने आरोप लगाया कि टीएमसी के लोगों ने हम पर हमला किया, हमारे काफिले पर पथराव किया। पुलिस कुछ नहीं कर रही है। पॉल ने आगे आरोप लगाया कि टीएमसी के लोगों ने हमारे सुरक्षाकर्मी को बांस के डंडों से पीटा। ममता बनर्जी कितनी भी कोशिश कर लें, भाजपा यहां जीत रही है।  बता दें कि इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार अग्निमित्र पॉल जहां मैदान में हैं वहीं टीएमसी की ओर से शत्रुघ्न सिन्हा भी ताल ठोक रहे हैं।  

विज्ञापन


बूथ संख्या 175 और 176 के पास हुई हिंसा
आसनसोल के बाराबोनी के बूथ संख्या 175 और 176 में मतदान के दौरान तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्र पॉल को बूथ छोड़ने के लिए कहा गया। वहां जमा हुए कुछ लोगों ने उनके साथ एक स्थानीय भाजपा नेता अरिजीत रॉय की मौजूदगी पर सवाल उठाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस बल की भारी तैनाती
पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट समेत चारों विधानसभा सीटों पर निष्पक्ष मतदान करवाने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की कुल 133 कंपनियां तैनात की गई हैं। चुनाव आयोग ने आसनसोल के 2012 मतदान केंद्रों में से कुल 680 और बालीगंज के सभी 300 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है।

सेंट्रल फोर्स का रवैया सही नहीं: बाबुल सुप्रीयो
बंगाल में चल रहे उपचुनाव में बालीगंज से टीएमसी उम्मीदवार बाबुल सुप्रीयो ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सेंट्रल फोर्स का रवैया सही नहीं है, मुझे साउथ पोर्ट स्कूल के बूथ में घूसने नहीं दिया गया। शुरुआत में कुछ लोगों को मोबाइल बाहर जमा करके बूथ के अंदर जाने को कहा गया जिसके बाद इसका विरोध हुआ तो फिर इसे बंद किया गया।


आसनसोल लोकसभा सीट से आठ उम्मीदवार मैदान में
आसनसोल लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए जहां आठ उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और उसके मुख्य विपक्षी दल भाजपा के बीच हो रही है। तृणमूल कांग्रेस ने आसनसोल में भाजपा के अग्निमित्र पॉल के खिलाफ शत्रुघ्न सिन्हा को मैदान में उतारा है, जो पहले भाजपा और कांग्रेस में थे। बाबुल सुप्रियो ने भाजपा छोड़कर टीएमसी में शामिल होने के बाद आसनसोल के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था, इसलिए उपचुनाव जरूरी हो गया था। बालीगंज विधानसभा उपचुनाव में बाबुल सुप्रियो सीपीएम उम्मीदवार सायरा हलीम शाह के खिलाफ लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed