फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Updates Meenakshi Lekhi and Amit Malviya Mamata Banerjee government

बंगाल अपडेट्स: उत्तर 24-परगना में महिला का शव मिलने पर सियासी खेल शुरू, भाजपा ने टीएमसी को ठहराया जिम्मेदार

Fri, 29 Sep 2023 04:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 29 Sep 2023 04:18 PM IST
सार

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए भाजपा सह-प्रभारी अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महिला के आंशिक रूप से जले हुए शव का वीडियो शेयर किया।

विज्ञापन
West Bengal Updates Meenakshi Lekhi and Amit Malviya Mamata Banerjee government
Meenakshi Lekhi, Amit Malviya - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था को लेकर ममता सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने टीएमसी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल अब बम, बुलेट और अन्याय की भूमि बनती जा रही है। भाजपा ने यह आरोप मंगलवार को उत्तर 24-परगना में एक गला कटा और चेहरा जला हुआ संदिग्ध महिला का शव मिलने के बाद लगाया है। 
विज्ञापन


इस घटना पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बताया कि वह आश्चर्यचकित हो गई है। उन्होंने कहा, 'इस घटना ने यह दर्शाया है कि यहां महिलाओं के साथ अपराध दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, ममता बनर्जी जो मां, माटी, मानूश की बात करती है, वही राज्य अब ब, बुलेट और बेटियों के साथ अन्याय की भूमि बनता जा रहा है।' भाजपा नेता अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन


अमित मालवीय ने सीएम ममता बनर्जी पर साधा निशाना 
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए भाजपा सह-प्रभारी अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महिला के आंशिक रूप से जले हुए शव का वीडियो शेयर किया। उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की यह स्थिति है, लेकिन ममता बनर्जी ने एक शब्द नहीं कहा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित मालवीय ने आगे कहा कि अगर टीएमसी आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है तो यह जानकर उन्हें हैरानी नहीं होगा। इस घटना के बाद मालविया ने इंडिया गठबंधन को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, 'मगरमच्छ के आसूं बहाने वाले राहुल गांधी क्या इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल में महिलाओं की रक्षा करने में असफल रहने के लिए ममता सरकार की आलोचना करेंगे? या इसमें भी इंडिया गठबंधन बीच में आएगी?'

उनके अलावा भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी पश्चिम बंगाल सरकार तृणमूल कांग्रेस पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने टीएमसी की मानसिकता और संस्कार को तालिबानी करार दिया। 


टीएमसी का दावा नहीं दी विशेष ट्रेन, रेलवे ने कहा आवेदन ही नहीं मिला
तृणमूल ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि मनरेगा का पैसा रोकने के लिए केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए पश्चिम बंगाल से मनरेगा जॉब कार्ड धारकों को नई दिल्ली ले जाने के लिए एक विशेष ट्रेन के उनके अनुरोध को रेलवे अधिकारियों ने अस्वीकार कर दिया। उधर रेलवे ने कहा कि उसे आईआरसीटीसी की ओर से आवेदन मिला, पार्टी की ओर से नहीं। पूर्वी रेलवे ने कहा कि ट्रेनों की अनुपलब्धता के कारण अनुरोध पूरा नहीं किया जा सका।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed