{"_id":"65788470533b5e5ace0b7005","slug":"west-bengal-update-ed-files-chargesheet-against-bengal-minister-jyoti-priya-mallick-businessman-in-ration-scam-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ration scam: बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक और एक कारोबारी के खिलाफ चार्जशीट; राशन घोटाले में ED की कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ration scam: बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक और एक कारोबारी के खिलाफ चार्जशीट; राशन घोटाले में ED की कार्रवाई
Tue, 12 Dec 2023 09:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 12 Dec 2023 09:37 PM IST
सार
ईडी ने दावा किया कि मंत्री के कारोबारी बकीबुर रहमान के साथ संबंध पाए गए हैं। कारोबारी को इस मामले में अक्तूबर की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
jyoti priya mallick
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक और एक व्यवसायी के खिलाफ मंगलवार को आरोप-पत्र दायर किया। 27 अक्तबर को मलिक की गिरफ्तारी के 46 दिन बाद कोलकाता की एक कोर्ट में आरोप-पत्र दायर किया गया।
विज्ञापन
ईडी ने दावा किया कि मंत्री के कारोबारी बकीबुर रहमान के साथ संबंध पाए गए हैं। कारोबारी को इस मामले में अक्तूबर की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था। मामले के जांच अधिकारी ने मलिक और रहमान के खिलाफ अदालत में आरोप-पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
मलिक को केंद्रीय एजेंसी ने 27 अक्तूबर की सुबह कोलकाता के पूर्वी इलाके में साल्ट लेक स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। मलिक के पास ममता सरकार में फिलहाल वन विभाग है। उनके पास 2011 से 2021 तक खाद्य और आपूर्ति विभाग था। कारोबारी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।
विज्ञापन
ईडी, सीबीआई को जांच प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश
इस बीच कलकत्ता उच्च न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई को पश्चिम बंगाल में प्राथमिक विद्यालय की नौकरी भर्तियों में कथित अनियमितताओं की अपनी जांच की प्रगति पर अलग-अलग रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। सीबीआई भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है तो ईडी मामले में धन के लेन-देन की जांच कर रही है। जस्टिस अमृता सिन्हा ने ईडी को 14 दिसंबर को रिपोर्ट पेश करने को कहा। सीबीआई 20 दिसंबर को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
20 दिसंबर को प्रधानमंत्री से मिलेंगी ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 20 दिसंबर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। इस दौरान राज्य का बकाया जारी करने की मांग पर बातचीत हो सकती है। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। इससे पहले ममता बनर्जी ने दावा किया था कि केंद्र को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) एवं अन्य मदों में पश्चिम बंगाल को 1.15 लाख करोड़ रुपये की बकाया राशि देनी है।