{"_id":"58a24fb54f1c1b0944d8410a","slug":"west-bengal-to-get-3-more-districts-mamata-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता बनर्जी बोलीं- पश्चिम बंगाल में तीन नए जिले बनेंगे ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ममता बनर्जी बोलीं- पश्चिम बंगाल में तीन नए जिले बनेंगे
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता
Updated Tue, 14 Feb 2017 07:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि राज्य में कालिम्पोंग, आसनसोल व झाड़ग्राम नामक तीन नए जिलों का गठन किया जाएगा। इसके अलावा सरकार ने मैंग्रोव जंगलों और रायल बंगाल बाघों के लिए मशहूर सुंदरबन के लिए भी अलग जिले के गठन की योजना बनाई है। वे उत्तर बंगाल के दौरे पर रवाना होने से पहले यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात कर रही थीं। अपने इस दौरे के दौरान वे मंगलवार को कालिम्पोंग जिले का उद्घाटन करेंगी।
विज्ञापन
कालिम्पोंग को दार्जिलिंग जिले से काट कर बनाया गया है जबकि आसनसोल और झाड़ग्राम को क्रमश: बर्दवान और पश्चिम मेदिनीपुर से काट कर अलग जिलों का दर्जा दिया जाएगा। ममता ने कहा कि आसनसोल व झाड़ग्राम जिलों का उद्घाटन अप्रैल में किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की ओर से नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन के खिलाफ की गई टिप्पणी पर कुछ कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
नए जिले के गठन के बाद गोरखालैंड आंदोलन का अंदेशा
दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में अब तक सबडिवीजन रहे कालिम्पोंग को नए जिले का दर्जा मिलने के बाद अपने पैरों तले की खिसकती जमीन को बचाने के लिए गोरखा जनमुक्ति मोर्चा अलग गोरखालैंड की मांग में नए सिरे से आंदोलन शुरू कर सकता है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को कालिम्पोंग के मेला मैदान में आयोजित एक जनसभा में इस सबडिवीजन को नए जिले का दर्जा देने का औपचारिक एलान करेंगी। उसके बाद इलाके में पंचायत चुनाव भी कराए जाने हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गोरखालैंड की आवाज को दबाने में काफी हद तक कामयाबी हासिल की है। लेकिन अब दार्जिलिंग से काट कर कालिम्पोंग को जिले का दर्जा देने की स्थिति में मोर्चा प्रमुख विमल गुरुंग एक बार फिर आंदोलन की राह पर उतर सकते हैं। उन्होंने पहले ही नए जिले के गठन के खिलाफ आंदोलन की बात कही है। मोर्चा ने मंगलवार को होने वाले समारोह के बायकाट का भी फैसला किया है।