{"_id":"6371c8e2c55d4167b3137064","slug":"west-bengal-tmc-mp-kunal-ghosh-said-bjp-suvendu-adhikari-is-suffering-with-abhishek-banerjee-phobia","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: सुवेंदु अधिकारी को अभिषेक बनर्जी 'फोबिया', टीएमसी सांसद बोले- भेजेंगे 'गेट वेल सून' का कार्ड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: सुवेंदु अधिकारी को अभिषेक बनर्जी 'फोबिया', टीएमसी सांसद बोले- भेजेंगे 'गेट वेल सून' का कार्ड
Mon, 14 Nov 2022 10:19 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 14 Nov 2022 10:19 AM IST
सार
टीएमसी नेता ने कहा, सुवेंदु अधिकारी अभिषेक बनर्जी 'फोबिया' से पीड़ित हैं। उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए सोमवार से बेरोजगार युवा एवं छात्र परिषद की ओर से उन्हें फूल और ग्रीटिंग कार्ड भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
टीएमसी नेता कुणाल घोष(फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
टीएमसी सांसद कुणाल घोष ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सुवेंदु अधिकारी अभिषेक बनर्जी 'फोबिया' से पीड़ित हैं। उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए सोमवार से बेरोजगार युवा एवं छात्र परिषद की ओर से उन्हें फूल और ग्रीटिंग कार्ड भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
कुणाल घोष का यह बयान, सुवेंदु अधिकारी की ओर से अभिषेक बनर्जी के बेटे के बारे में किए गए दावे के बाद आया है। भाजपा नेता ने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के बेटे की जन्मदिन की पार्टी कोलकाता के एक पांच सितारा होटल में आयोजित की गई थी। इस पार्टी के लिए 500 से अधिक पुलिसकर्मी, बम दस्ते और डॉग स्क्वॉड को आयोजन स्थल की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था।
विज्ञापन
टीएमसी ने कहा, झूठा है दावा
एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए टीएमसी सांसद कुणाल घोष ने कहा, सुवेंदु अधिकारी टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के बेटे के बारे में झूठ बोल रहे हैं। वहां पर किसी तरह की बर्थडे पार्टी का आयोजन नहीं किया गया था। हालांकि, डायमंड हार्बर फुटबॉल क्लब के मुख्य संरक्षक के रूप में अभिषेक बनर्जी ने प्रीमियर डिवीजन में उपलब्धि के लिए डीएचएफसी फुटबॉल खिलाड़ियों से मुलाकात की थी।
विज्ञापन