फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal : TMC MLA Madan Mitra compares governer Jagdeep Dhankhar with black dog

बंगाल: राज्यपाल धनखड़ पर तृणमूल विधायक का विवादित बयान, बोले- काला कुत्ता भौंकता है..

Mon, 21 Jun 2021 09:25 PM IST
योगेश साहू एएनआई, कोलकाता।
एएनआई, कोलकाता। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 21 Jun 2021 09:25 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद छिड़ी राजनीतिक बयानबाजी की जंग तेज होती जा रही है। इसमें मर्यादाएं तार-तार होती दिख रही हैं। इसी क्रम में तृणमूल कांग्रेस के नेता और विधायक मदन मित्रा का विवादित बयान सामने आया है। 

विज्ञापन
West Bengal : TMC MLA Madan Mitra compares governer Jagdeep Dhankhar with black dog
तृणमूल कांग्रेस के नेता मदन मित्रा - फोटो : facebook.com/MadanMitraofficial

विस्तार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद छिड़ी राजनीतिक बयानबाजी की जंग तेज होती जा रही है। इसमें मर्यादाएं तार-तार होती दिख रही हैं। इसी क्रम में तृणमूल कांग्रेस के नेता और विधायक मदन मित्रा का विवादित बयान सामने आया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा ने सोमवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ की तुलना कुत्ते से कर डाली। दरअसल, मित्रा का एक वीडियो सामने आया है इसमें वह राज्यपाल धनखड़ को काले झंडे दिखाए जाने को लेकर बयान देते नजर आ जा रहे हैं।
विज्ञापन


वीडियो में मित्रा को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह जहां भी जाते हैं, मैं सुनता हूं कि धनखड़ को काला झंडा दिखाया। जब हम छोटे थे तो लोग कहते थे कि काला कुत्ता भौंकता है। मुझे समझ में नहीं आता कि आखिर जनता उन्हें क्या समझती है। वह जहां भी दौड़ते हैं, यदि उसे फिल्म के सीन में दिखाया जाए तो काले कुत्ते की तरह दिखाया जाएगा। मैं जनता से अनुरोध करूंगा कि उन्हें काले झंडे की बजाय गोल्डन, लाल या कुछ और रंग के झंडे दिखाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदन मित्रा ने कहा कि मुझे मालूम नहीं कि आखिर जनता उन्हें क्या समझती है। वह जैसे दौड़ते हैं, यदि वह किसी सीन में आए तो दिखेगा कि काला कुत्ता भौंकता है। आखिर हर टाइम लोग उन्हें कुत्ते की तरह काला झंडा ही क्यों दिखाती है। इसलिए क्योंकि हर समय हमारे दिमाग में आता है कि काला कुत्ता भौंकता है। बता दें कि जगदीप धनखड़ कई बार प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा चुके हैं। उनके दौरे के दौरान काले झंडे दिखाए जाने की घटनाएं भी समय-समय पर सामने आती रही हैं।

बता दें कि राज्यपाल जगदीप धनखड़ एक सप्ताह के उत्तर बंगाल के दौरे पर हैं। इस दौरान वह चुनाव के बाद हुई हिंसा का शिकार हुए लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी ऐसी यात्राओं का टीएमसी विरोध करती रही है। यहां तक कि टीएमसी उन्हें भाजपा का एजेंट तक बता चुकी है। 

इस बीच ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि यूपी से गंगा में लाशें बहकर आ रही हैं और वे कोरोना से मरे हुए लोगों की हो सकती हैं। इसके चलते प्रदेश में कोरोना का संक्रमण फैल सकता है।

यहां देखिए वीडियो

तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा का यही वीडियो अब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed